Chandigarh Diwali and Chhath special train | चंडीगढ़ से दिवाली और छठ स्पेशल ट्रेन: बनारस और गोरखपुर के लिए सीधी रेल सेवा, मुरादाबाद-लखनऊ-बस्ती में होगा ठहराव – Chandigarh News


चंडीगढ़ रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए 24 अक्टूबर से बनारस और गोरखपुर के लिए विशेष त्योहार ट्रेनों की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। अंबाला डिवीजन के अंतर्गत ये ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे त्योहारों के दौरान बढ़ने वा

.

चंडीगढ़-गोरखपुर विशेष ट्रेन

चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस विशेष ट्रेन 24 और 31 अक्टूबर, 7 और 14 नवंबर को चंडीगढ़ से रवाना होगी। यह ट्रेन रात 11:15 बजे चंडीगढ़ से चलकर अगले दिन शाम 4:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 25 अक्टूबर को दोपहर 2:10 बजे गोरखपुर से चलेगी और रात 12:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।

चंडीगढ़-बनारस विशेष ट्रेन

चंडीगढ़-बनारस विशेष ट्रेन 26 अक्टूबर, 2, 9 और 16 नवंबर को बनारस से दोपहर 2:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं, चंडीगढ़ से यह ट्रेन 27 अक्टूबर, 3, 10 और 17 नवंबर को सुबह 9:30 बजे रवाना होकर रात 1:20 बजे बनारस पहुंचेगी।

रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि ये विशेष ट्रेनें चार ट्रिप के लिए निर्धारित की गई हैं और यात्रियों को इनका लाभ लेने के लिए समय रहते बुकिंग करानी चाहिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *