Chandigarh crime Update| Chandigarh Snatcher arrest Update| Chandigarh drug addict arrest Update | चंडीगढ़ में पुलिस ने दो स्नेचर किए काबू: नशे की पूर्ति के लिए करते थे वारदात, लड़की की आड़ में देते थे घटना को अंजाम – Chandigarh News


चंडीगढ़ पुलिस ने दो साथ स्नेचरों को गिरफ्तार किया है।

चंडीगढ़ पुलिस ने एक युवक और एक युवती को स्नेचिंग के केस में गिरफ्तार किया है। दोनों ही नशे की पूर्ति के लिए वारदात को अंजाम देते थे। जबकि इनका एक साथी अभी पहुंच से बाहर है। यह लड़की की आड़ में रात को चंडीगढ़ की सड़कों पर घूमते थे। ताकि किसी को इन पर

.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले यह नशे के लिए अपने घर से ही पैसे उठाते थे। लेकिन बाद में इन्होंने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस अभी इनसे पूछताछ कर रही है। आरोपियों की पहचान अभिषेक (24 साल) और सिमरन (19 साल) निवासी स्मॉल फ्लैट धनास के रूप में हुई है।

शातिर तरीके से देते थे घटना को अंजाम

यह आरोपी बड़े ही शातिर तरीके से घटना को अंजाम देते थे। यह इस तरह की घटना करने के बाद वहीं आसपास किसी पार्क में बैठ जाते थे। लड़की साथ होने के कारण किसी को इन पर शक नहीं होता था। छीनी गई चीजों को वही पार्क में छुपा देते थे। बाद में यह सामान को लेकर वहां से निकलते थे। पुलिस को अभी तक उनके पुराने किसी क्राइम रिकॉर्ड का भी इसी वजह से नहीं पता चल पाया है। पुलिस पूछताछ में सामने आएगा कि इन्होंने इस तरह की कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है।

यह था मामला

चंडीगढ़ पुलिस के सेक्टर 36 पुलिस थाने में एक कालू नाम के युवक ने शिकायत दी थी कि वह 3 जुलाई को अपने काम से लौटकर आ रहा था। जब वह सेक्टर 53 की स्लिप रोड पर पहुंचा तो दो युवक और एक लड़की अचानक से जंगल में से निकाल कर आए और उसे रोक लिया।

रोकने के बाद चाकू दिखाकर उससे उसका मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया था। पुलिस ने इसकी शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 309 (4) और 317 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपियों की पहचान की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *