गुरु ग्रंथ साहिब की बीड़ रामगढ़िया भवन गुरुद्वारा साहिब से लाई गई।
चंडीगढ़ में वीर बाल दिवस के मौके पर भाजपा ने सेक्टर 27 स्थित रामलीला ग्राउंड में विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया। इस दौरान गुरु ग्रंथ साहिब के दरबार सजाए गए, सुखमनी साहिब का पाठ किया गया और कीर्तन का आयोजन हुआ।
.
गुरु ग्रंथ साहिब की साहिब रामगढ़िया भवन गुरुद्वारा साहिब से लाई गई, और सेक्टर 8 के गुरुद्वारा साहिब के रागी जत्थे ने पाठ एवं कीर्तन किए। प्रसिद्ध प्रवाचक सतवंत सिंह ने गुरु गोविंद सिंह जी और उनके परिवार के बलिदानों पर प्रकाश डालते हुए माता गुजरी जी और चारों साहिबजादों की कुर्बानियों को याद कर संगत को प्रेरित किया।
दरबार के समापन के बाद गुरु का लंगर प्रसाद वितरित किया गया। इस धार्मिक समागम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, उपाध्यक्ष कैलाश जैन, शक्ति प्रकाश देवशाली समेत पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी, पार्षद, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आयोजक देवेंद्र सिंह बबला ने बताया कि यह आयोजन लगातार तीसरे साल किया गया है और अगले साल इसे और अधिक भव्य रूप दिया जाएगा।