Chandigarh Amit Shah Visit Update; Manimajra Water Project | चंडीगढ़ में अमित शाह बोले-2029 में भी मोदी आएंगे: कहा- मैं भी कई बार अदालत गया हूं, नाम पुकारे जाने पर बड़ी शर्मिंदगी होती है – Chandigarh News

चंडीगढ़ में लोगों को संबोधित करते अमित शाह।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं भी कई बार अदालत गया हूं। जब कोर्ट रूम की तरफ से अंदर बुलाने के लिए आवाज लगाई जाती है तो बड़ी शर्मिंदगी महसूस होती है।

.

शाह रविवार को चंडीगढ़ दौरे पर थे। जहां उन्होंने न्याय सेतु एप की लॉन्चिंग के मौके पर यह बात कही। शाह ने कहा कि पहले गवाही देने के लिए कोर्ट के चक्कर लगाने होते थे। सुबह 11 बजे अदालत में पहुंचते थे और शाम को 5 बजे पता चलता था कि मामले में अगली तारीख पड़ गई है।

न्याय सेतु एप के बाद ऐसा नहीं होगा। कोई भी व्यक्ति अपने पास के केंद्र पर जाकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी गवाही दे सकता है। कुछ ही समय में फ्री हो जाएगा। शाह ने न्याय सेतु एप के अलावा 3 नए कानूनों से जुड़े ई-साक्ष्य, ई-सम्मन और न्याय श्रुति एप को भी लॉन्च किया।

मनीमाजरा में 24 घंटे पानी सप्लाई योजना का उद्घाटन करते अमित शाह। इस दौरान चंडीगढ़ की पूर्व सांसद किरण खेर और प्रशासक गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद रहे।

मनीमाजरा में 24 घंटे पानी सप्लाई योजना का उद्घाटन करते अमित शाह। इस दौरान चंडीगढ़ की पूर्व सांसद किरण खेर और प्रशासक गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद रहे।

इससे पहले शाह ने मनीमाजरा में 24 घंटे पानी सप्लाई की योजना का भी उद्घाटन किया। यहां शाह ने कहा कि जितनी देश में I.N.D.I.A गठबंधन को सीटें मिली हैं, उससे ज्यादा अकेले भाजपा की हैं। विरोधी कितनी भी चींची करें, 2029 में मोदी जी ही आएंगे। विरोधी दल विपक्ष में बैठने को तैयार रहें। यह सरकार पूरे 5 साल चलेगी।

शाह के कार्यक्रम में चंडीगढ़ के आम आदमी पार्टी (AAP) से मेयर कुलदीप कुमार और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी को भी न्योता दिया गया था लेकिन वे नहीं आए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *