पीएम मोदी और अडानी का पुतला जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता
चंडीगढ़ में सेक्टर 33 स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी और अडानी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और गौतम अडानी का पुतला जलाया। इस घटना के बाद भाजपा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके
.
गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं में पार्षद सचिन गालव, चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी संदीप गुज्जर और मंजूर खान, मनीष राय, ललिता रानी और अमनजीत कौर शामिल हैं।
भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह हरकत न केवल भड़काऊ है, बल्कि इससे शहर में शांति और कानून व्यवस्था भी बाधित हो सकती है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे जनता की आवाज बताते हुए कहा कि वे सरकार की जन विरोधी नीतियों और अडानी के मुद्दे पर चुप्पी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
पुलिस ने इस मामले में कहा है कि प्रदर्शन के दौरान कानून का उल्लंघन करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। वहीं कांग्रेस के नेताओं ने सभी आरोपियों को निराधार बताया है।