हिमाचल प्रदेश के चंबा में आज ग्राम पंचायत के प्रधान को भ्रष्टाचार के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज ने सस्पेंड के आदेश जारी किए हैं। जिले में सलूनी उपमंडल की ग्राम पंचायत डांड की प्रधान कांतो देवी पर भ
.
कांतो देवी पर पंचायत निधियों के दुरुपयोग का आरोप है। उन्होंने फर्जी बिलों के जरिए सरकारी धन की निकासी की। साथ ही पंचायत निर्माण कार्यों में भी अनियमितताएं की गईं। मौसमदीन नामक व्यक्ति ने कुछ सालर्ष पहले शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि प्रधान ने मनरेगा के काम में अपने पति हेमराज और ससुर देवदास को वेंडर बनाया।
ससुर के खाते में ट्रांसफर किए चेक डैम के निर्माण के लिए हेमराज के खाते में 70 हजार रुपए भेजे गए। इसके अलावा 76 हजार रुपए ससुर के खाते में ट्रांसफर किए गए। इस तरह कुल 2 लाख 12 हजार रुपए का सरकारी धन अपने परिवार को दिया गया। प्रारंभिक जांच में ये आरोप सही पाए गए हैं। जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच पूरी होने तक कांतो देवी पंचायत प्रधान के पद से निलंबित रहेंगी।

आदेश की कॉपी।