छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम में काउंटिंग है। 11 फरवरी को 10 निगम के लिए 79 मेयर प्रत्याशी और 1 हजार 889 पार्षद कैंडिडेट्स की किस्मत EVM में कैद हुई थी, जो आज सुबह 9 बजे खुलेगी। प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
.
रायपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 16 मेयर के प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। राजनांदगांव और कोरबा से 11-11 कैंडिडेट्स हैं। वहीं दुर्ग में सबसे कम केवल 2 ही कैंडिडेट्स हैं। इसके अलावा वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की बात करें, तो रायपुर में 306, कोरबा में 281, बिलासपुर में 230, दुर्ग में 228 कैंडिडेट्स हैं।
रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग, अंबिकापुर समेत सभी नगर निगमों में मतदान होंगे। रायपुर में कांग्रेस की दीप्ति दुबे और भाजपा की मीनल चौबे आमने-सामने हैं। दुर्ग में भाजपा की अलका बाघमारे और कांग्रेस की प्रेमलता साहू के बीच मुकाबला है।
- निगमवार आपके शहर के महापौर प्रत्याशी की डिटेल प्रोफाइल









नोट- धमतरी से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो चुका है।

………………………………….
निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर से मीनल चौबे, बिलासपुर से पूजा विधानी मेयर कैंडिडेट:बीजेपी ने जारी की 10 नगर निगम, 47 नगर पालिका प्रत्याशियों की लिस्ट

छत्तीसगढ़ भाजपा ने 10 नगर निगम के लिए मेयर कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। साथ ही 47 नगर पालिका प्रत्याशियों का भी ऐलान कर दिया है। वहीं, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए घोषित उम्मीदवार को भाजपा ने 24 घंटे के भीतर बदल दिया है। BJP ने अधिवक्ता प्रशांत मानिकपुरी की जगह रिखीराम यादव को उम्मीदवार बनाया है। पढ़ें पूरी खबर…