Celebs got angry at those who said that Deepika’s pregnancy was fake | दीपिका की प्रेग्नेंसी फेक बताने वालों पर भड़के सेलेब्स: आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा ने किया रिएक्ट, श्रुति सेठ बोलीं- वो दुनिया जीतने में व्यस्त हैं फर्क नहीं पड़ता

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दीपिका पादुकोण इन दिनों प्रेग्नेंसी के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में दीपिका मुंबई में हुए मतदान में वोट देने निकली थीं। दीपिका की तस्वीरें और वीडियोज सामने आने के बाद से ही कई लोग उनकी प्रेग्नेंसी को फेक बताते हुए ट्रोल कर रहे थे। हालांकि अब कई सेलेब्स उनके बचाव में आगे आए हैं।

हाल ही में जर्नलिस्ट फाय डिसूजा ने एक पोस्ट जारी कर दीपिका पादुकोण का सपोर्ट किया था। उन्होंने लिखा था, डियर सोशल मीडिया, दीपिका पादुकोण अपनी डेमोक्रेटिक ड्यूटी पूरी करने बाहर निकलीं और वोट दिया। उन्होंने आपसे बॉडी या प्रेग्नेंसी पर फीडबैक नहीं मांगा है। आपको उनकी जिंदगी की किसी भी चीज पर कमेंट करने का कोई हक नहीं है। रुक जाइए।

फाय की पोस्ट में कई सेलेब्स ने दीपिका का सपोर्ट किया है। श्रुति सेठ ने कमेंट कर लिखा है, खुशकिस्मती से दीपिका पादुकोण दुनिया जीतने में व्यस्त हैं और उन्हें इन सबसे फर्क नहीं पड़ता। वो आपके विचारों से पर नहीं चलती। इस पोस्ट को आलिया भट्ट, सोनी राजदान, रकुल प्रीत सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, भूमि पेडनेकर द्वारा लाइक किया गया है।

बताते चलें कि 20 मई को महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के मतदान का चौथा चरण था। इस दौरान सभी सेलेब्स ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। इस दौरान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी साथ नजर आए। दीपिका पादुकोण सफेद ओवरसाइज्ड शर्ट पहनी नजर आई थीं। तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।

कुछ ट्रोलर्स ने उनकी तस्वीरों और वीडियोज पर कमेंट करते हुए लिखा था कि दीपिका पादुकोण का बेबी बंप नकली लग रहा है। वहीं दूसरी तरफ एक हिस्सा ऐसा भी रहा जो प्रेग्नेंसी के दौरान दीपिका के वोट देने पर सराहना कर रहा था।

प्रेग्नेंसी में शूट की है सिंघम अगेन

दीपिका पादुकोण जल्द ही रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो शक्ति शेट्टी का रोल प्ले करने वाली हैं। हाल ही में सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें पादुकोण प्रेग्नेंसी में शूट करती दिखी हैं।

सितंबर में होगी डिलीवरी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 29 फरवरी को फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। दीपिका ने पोस्ट के जरिए बताया है कि वो सिंतबर में बच्चे को जन्म देंगी।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *