Car falls from flyover in Maihar, 10 people injured | मैहर में फ्लाईओवर से गिरी कार, 10 लोग घायल: चार की हालत गंभीर, बच्चे का मुंडन कराने बनारस से आया था परिवार – Satna News

मैहर के नादन गांव के पास एनएच-30 पर बुधवार दोपहर 3 बजे एक हादसा हो गया। मैहर से लौट रही यात्रियों से भरी एक कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

.

मुंडन कराने मैहर आया था परिवार

घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। कार (UP65-BR-5656) में सवार सभी यात्री उत्तर प्रदेश के बनारस के रहने वाले हैं। वे मां शारदा के दर्शन और 2 वर्षीय बच्चे का मुंडन संस्कार कराने मैहर आए थे।

नादन देहात थाना प्रभारी केएन बंजारे के अनुसार, रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई।

हादसे में एक 2 साल का बच्चा भी घायल हो गया है।

हादसे में एक 2 साल का बच्चा भी घायल हो गया है।

4 सतना अस्पताल रेफर

घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन में भर्ती कराया गया। चार लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें सतना रेफर कर दिया गया है। घायलों में 2 साल का बच्चा भी शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *