Cantonment entry of Shri Panch Agni Akhara today | श्री पंच अग्नि अखाड़ा का छावनी प्रवेश आज: अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर समेत 6 महामंडलेश्वर होंगे शामिल, 13 किमी. लंबी होगी यह यात्रा – Prayagraj (Allahabad) News


सबसे पहले श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े का हुआ था छावनी प्रवेश।

प्रयागराज के महाकुंभ मेले के पहले आज (26 दिसंबर) श्रीपंच अग्नि अखाड़े की छावनी प्रवेश (पेशवाई) होगी। इसमें विभिन्न राज्यों से करीब एक हजार से साधु-संत शामिल होंगे। एक दिन पहले यह सभी प्रयागराज पहुंच चुके हैं। रथ व घोड़े पर सवार होकर अखाड़े के संत मेला

.

अनंत मंदिर के व्यवस्थापक महंत वीरेंद्रानंद महराज ने बताया कि अखाड़े के संत करीब 13 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। यह यात्रा अनंत माधव मंदिर चौफटका से शुरू होगी जो ओवरब्रिज से होते हुए करबला चौराहा, बेनीगंज, बैरहना होते, नवल किशोर तालाब से सीधे मेला क्षेत्र में प्रवेश करेगी। इसकी अगुवाई अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर रामकृष्ण करेंगे। इसमें 15 घोड़े व 40 रथ की व्यवस्था की गई है। पेशवाई शुरू होने के पहले दही और खिचड़ी ग्रहण कर सभी संत रवाना होंगे।

जानिए, आज छावनी प्रवेश के लिए कहां रहेगा रूट डायवर्जन

  • महिला ग्राम चौराहे से चौफटका फ्लाईओवर कोई वाहन नहीं जा सकेगा।
  • शहर जाने वाले लोग चौफटका फ्लाईओवर के नीचे से शहर की ओर जा सकेंगे।
  • रेलवे स्टेशन तथा बुड्ढा ताजिया से जुलूस अवधि में कोई वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा।
  • राजरूपपुर तिराहे से करबला चौराहे की तरफ वाहन नहीं प्रवेश करेंगे।
  • महिला ग्राम से आवागमन के लिए सूबेदारगंज फ्लाईओवर का प्रयाेग कर सकेंगे।
  • घंटाघर और अतरसुईया से कोतवाली के लिए बगल वाला मार्ग जुलूस के समय प्रतिबंधित रहेगा।
  • रोशनबाग से बैंक ऑफ बड़ौदा मार्ग यात्रा के समय प्रतिबंधित रहेगा।
  • यात्रा के समय ठठेरी बाजार से शाहगंज रेलवे स्टेशन मार्ग प्रतिबंधित रहेगा।
  • रामबाग से काेठापारचा मार्ग यात्रा के समय प्रतिबंधित रहेगा।
  • लेबर चौराहा से कोठापारचा मार्ग यात्रा के समय प्रतिबंधित रहेगा।
  • त्रिवेणी मार्ग यात्रा के समय प्रतिबंधित रहेगा।
  • कच्ची सड़क बाई का बाग मार्ग यात्रा के समय प्रतिबंधित रहेगा।
  • त्रिवेणी मार्ग से बाई का बाग मार्ग यात्रा के समय प्रतिबंधित रहेगा।
  • बांगड़ चौराहे से बैरहना मार्ग यात्रा के समय प्रतिबंधित रहेगा।
  • मनकामेश्वर मंदिर से मिंटो रोड यात्रा के समय प्रतिबंधित रहेगा।
  • जीटी जवाहर चौराहे से त्रिवेणी मार्ग यात्रा के समय प्रतिबंधित रहेगा।
  • निषादराज चौराहे से त्रिवेणी मार्ग यात्रा के समय प्रतिबंधित रहेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *