पांच दिसंबर को होगा मंत्रिमंडल विस्तार, राजभवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम
झारखंड की नई सरकार के मंत्रियों का पेंच सुलझ गया है। मंत्रिमंडल का विस्तार 5 दिसंबर को हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, बुधवार को राजभवन में मंत्रियों की लिस्ट सौंप दी जाएगी। गुरुवार दोपहर 12 बजे राजभवन में ही शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।
.
सीएम हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में अकेले शपथ लिया था। कांग्रेस के मंत्रियों का नाम तय नहीं होने के कारण मंत्रिमंडल की शपथ नहीं हो सकी थी। कांग्रेस में विधायक दिल्ली में मंत्री पद के लिए लॉबिंग कर रहे थे।
राहुल गांधी से प्रदेश अध्यक्ष की हुई थी मुलाकात
दो दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने कांग्रेस के विधायकों की सूची आलाकमान को सौंप दी है।
मुलाकात के बाद सोमवार रात गुलाम अहमद मीर ने मीडिया से कहा था- सीएम हेमंत सोरेन जब मंत्रिमंडल के विस्तार की तारीख देंगे, उसके एक दिन पहले मंत्रियों की सूची उनको सौंप दी जाएगी।

मंत्रिमंडल में 6-4-1 का फॉर्मूला बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन की नई सरकार में पुराने फॉर्मूले को ही बरकरार रखा जाएगा। JMM के 6, कांग्रेस के 4 और राजद की ओर से एक विधायक मंत्री बनेंगे। इस बार कांग्रेस विधायक दल का नेता और मंत्री पद अलग-अलग विधायकों को देने की तैयारी में हैं। भाकपा माले सरकार में शामिल नहीं होगा।
23 नवंबर को आए चुनावी नतीजे में JMM लीड INDIA ब्लॉक को 81 में से 56 सीटों पर जीत मिली थी। इसमें JMM 34, कांग्रेस 16, राजद 4 और भाकपा माले ने दो सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, BJP लीड NDA 24 सीटों पर सिमट गया था।
—————————————–
इसे भी पढ़ें..
JMM को लिस्ट का इंतजार, कांग्रेस नेता हाईकमान से मिले:कांग्रेस बोली- ना विवाद; ना नाराजगी, 9 दिसंबर से पहले होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

सीएम हेमंत सोरेन को शपथ लिए 5 दिन हो गए। मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा, यह अब तक साफ नहीं हो सका है। मंत्रिमंडल का पेंच कांग्रेस के खेमे में फंसा है। दिल्ली में सोमवार देर शाम प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने राहुल गांधी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि जल्द मंत्री पद पर फैसला हो जाएगा।
सीएम हेमंत सोरेन का संदेश लेकर शनिवार को दिल्ली गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया- जल्द मंत्री पद के मामले को सुलझा लिया जाएगा। कहीं कोई विवाद नहीं है।
वहीं, कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने कहा- सभी बातें हाईकमान की नजर में है। 9 दिसंबर से विधानसभा का सत्र चलना है, उससे पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें..