Business News Update; share market, gold Silver, petrol diesel today, BHEL Adani power deal | सोना ₹1375 सस्ता होकर ₹95,784 पर आया: BHEL को अडाणी पावर से ₹6,500 करोड़ का ऑर्डर मिला, बिना इंटरनेट फ्री में चेक करें PF बैलेंस

  • Hindi News
  • Business
  • Business News Update; Share Market, Gold Silver, Petrol Diesel Today, BHEL Adani Power Deal

नई दिल्ली1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर सोने से जुड़ी रही। सोने का दाम 1,375 रुपए सस्ता होकर 95,784 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एक किलो चांदी की कीमत भी 1,957 रुपए घटकर ₹1,05,193 पर आ गई। वहीं भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानी BHEL को अडाणी पावर लिमिटेड से 6,500 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार आज शनिवार की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. सोना ₹1,375 सस्ता होकर ₹95,784 पर आया: चांदी की कीमत 1,957 रुपए घटी; इस साल सोना 26%, चांदी 24% महंगी हुई

सोने का दाम शुक्रवार (27 जून) को 1,375 रुपए सस्ता होकर 95,784 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। कल यह 97,159 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार एक किलो चांदी की कीमत भी 1,957 रुपए घटकर ₹1,05,193 पर आ गई। कल एक किलो चांदी ₹1,07,150 प्रति किलो थी।

18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस साल सोना करीब ₹20 हजार महंगा हो चुका है। वही, चांदी का दाम भी करीब ₹21 हजार बढ़ चुका है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. BHEL को अडाणी पावर से ₹6,500 करोड़ का ऑर्डर मिला: कंपनी छह थर्मल पावर यूनिट्स बनाएगी, हर एक की कैपेसिटी 800 मेगावाट होगी

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानी BHEL को अडाणी पावर लिमिटेड से 6,500 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। BHEL ने शुक्रवार (27 जून) को इस बात की जानकारी दी है। इस ऑर्डर के तहत BHEL को छह थर्मल पावर यूनिट्स बनाने का काम मिला है, जिनमें से हर एक की कैपेसिटी 800 मेगावाट होगी।

इस डील में BHEL स्टीम टरबाइन जनरेटर और अन्य जरूरी डिवाइस सप्लाई करेगा। इसके अलावा कंपनी इन छह थर्मल यूनिट्स की स्थापना और शुरूआत की निगरानी भी करेगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. भारत-अमेरिका के बीच ‘बड़ी’ ट्रेड डील की उम्मीद: ट्रम्प बोले हमने कल ही चीन के साथ डील साइन की, अब भारत के साथ होने वाली है

भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही एक ‘बड़ी’ ट्रेड डील होने वाली है। ये बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में हुए ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ इवेंट में कही।

ट्रम्प ने बताया कि अमेरिका ने हाल ही में चीन के साथ व्यापार समझौता किया है और अब भारत के साथ भी ऐसा ही कुछ बड़ा होने वाला है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. जियो फाइनेंशियल का शेयर 4% चढ़ा: वजह- जियो ब्लैकरॉक की ब्रोकिंग बिजनेस में एंट्री; इसके लिए JBBPL को सेबी का अप्रूवल मिला​​​​​​​

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयर में आज करीब 4% की तेजी देखने को मिली। दरअसल, सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI ने जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग को स्टॉकब्रोकर के रूप में काम करने की मंजूरी दे दी है। सेबी की इस मंजूरी के बाद जियो फाइनेंशियल के शेयर में यह तेजी आई।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर आज 3.87% की तेजी के साथ 324.60 रुपए पर बंद हुआ। बीते पांच दिन में कंपनी का शेयर करीब 12% चढ़ा है। वहीं एक महीने में 11% और छह महीने में 6% की तेजी देखने को मिली है। वहीं पिछले एक साल में कंपनी का शेयर लगभग 9% गिरा है। कंपनी का मार्केट कैप 2.06 लाख करोड़ रुपए है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन का नया वैरिएंट Z8 T लॉन्च: कीमत ₹20.29 लाख से शुरू, टॉप वैरिएंट में अब लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे​​​​​​​

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर SUV स्कॉर्पियो-एन को अपडेट कर दिया है। कंपनी ने इसमें नया वैरिएंट Z8 T ऑटोमेटिक वैरिएंट शामिल किया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 20.29 लाख रुपए से शुरू होती है और 24.36 लाख रुपए तक जाती है।

वहीं, महिंद्रा ने SUV के टॉप वैरिएंट Z8 L को भी नया अपडेट किया है। इसमें अब लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) फीचर्स शामिल किए गए हैं। इससे स्कॉर्पियों अब सेगमेंट में सबसे एडवांस्ड SUV में से एक बन गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

अब आपके जरूरत की खबर भी पढ़ें…

बिना इंटरनेट के फ्री में चेक करें PF बैलेंस: EPFO की मिस्डकॉल-SMS सर्विस से मिनटों में दिखेगा कंट्रीब्यूशन और बैलेंस; जानें डिटेल्स​​​​​​​

अगर EPFO की वेबसाइट या उमंग एप नहीं चल रहा और आपको PF बैलेंस चेक करना है, तो आप मिस्डकॉल या SMS के जरिए PF बैलेंस चेक कर सकते हैं।

ये सर्विस बिना इंटरनेट, 24×7 काम करती है, जिससे आप मिनटों में अपना PF बैलेंस जान सकते हैं। यहां जानें PF चेक करने का आसान तरीका।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *