business news update share market gold silver GST, UPI | अब 3 दिन में GST रजिस्ट्रेशन मिलेगा: UPI ट्रांजैक्शन का नया रिकॉर्ड बना, अक्टूबर में ₹27 लाख करोड़ का लेन-देन हुआ

नई दिल्ली23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर GST से जुड़ी रही। छोटे और कम रिस्क वाले बिजनेस के लिए अब GST रजिस्ट्रेशन सिर्फ 3 कारोबारी दिन में मिलेगा। केंद्र सरकार ने 1 नवंबर से छोटे और मध्यम कारोबारियों के लिए नई GST रजिस्ट्रेशन स्कीम शुरू की है। वहीं फेस्टिव सीजन में डिजिटल पेमेंट का नया रिकॉर्ड बन गया है। अक्टूबर में UPI पर रिकॉर्ड 20.7 बिलियन यानी 2,070 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी वैल्यू 27.28 लाख करोड़ रुपए रही।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार आज रविवार की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. 3 दिन में GST रजिस्ट्रेशन मिलेगा: ₹2.5 लाख से कम मंथली टैक्स वालों को फायदा; अक्टूबर में ₹1.96 लाख करोड़ GST कलेक्शन

छोटे और कम रिस्क वाले बिजनेस के लिए अब GST रजिस्ट्रेशन सिर्फ 3 कारोबारी दिन में मिलेगा। केंद्र सरकार ने 1 नवंबर से छोटे और मध्यम कारोबारियों के लिए नई GST रजिस्ट्रेशन स्कीम शुरू की है। नई स्कीम का फायदा उन व्यापारियों को मिलेगा, जिनका मंथली GST 2.5 लाख रुपए से कम होता है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. फेस्टिव सीजन में UPI ट्रांजैक्शन का नया रिकॉर्ड बना: अक्टूबर में UPI से ₹27 लाख करोड़ का लेन-देन हुआ, इसमें सालाना 25% की ग्रोथ हुई

फेस्टिव सीजन में डिजिटल पेमेंट का नया रिकॉर्ड बन गया है। अक्टूबर में UPI पर रिकॉर्ड 20.7 बिलियन यानी 2,070 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी वैल्यू 27.28 लाख करोड़ रुपए रही। ये आंकड़े पिछले महीने सितंबर के मुकाबले 5% ज्यादा वॉल्यूम और 10% ज्यादा वैल्यू को दिखाते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. भारतीय मूल के बिजनेसमैन ने इंटरनेशनल बैंकों से की धोखाधड़ी: ब्लैकरॉक जैसे बैंकों से ₹4,440 करोड़ के फ्रॉड का आरोप, जानें कौन हैं बंकिम ब्रह्मभट्ट?

अमेरिकी कंपनी ब्लैकरॉक की प्राइवेट क्रेडिट यूनिट HPS इन्वेस्टमेंट पार्टनर्स और फ्रांस की BNP परिबास जैसे ग्लोबल बैंकों के साथ 500 मिलियन डॉलर यानी करीब 4,440 करोड़ रुपए का फ्रॉड हुआ है। भारतीय मूल के टेलीकॉम बिजनेसमैन बंकिम ब्रह्मभट्ट पर इन बैंकों से यह धोखाधड़ी करने का आरोप है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ सकेंगे: UPI से टोल पेमेंट करना सस्ता, कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹6.50 तक घटे; नवंबर के 6 बड़े बदलाव

इस बार नवंबर के महीने में 6 बड़े बदलाव हो रहे हैं। इसमें बैंक नॉमिनेशन के नियमों में बदलाव से लेकर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कमी और फास्टैग के नए नियम शामिल हैं। इसके अलावा AI से जुड़ा भी एक बदलाव है। 4 नवंबर से चैट जीपीटी गो का सब्सक्रिप्शन भारतीय यूजर्स को फ्री में मिलेगा। जेमिनी प्रो का भी सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल रहा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. रिलायंस की वैल्यू इस हफ्ते ₹47,431 करोड़ बढ़ी: टॉप-10 कंपनियों में 4 का मार्केट कैप ₹95,447 करोड़ बढ़ा; जानें क्या होता है मार्केट कैप

मार्केट वैल्यूएशन के हिसाब से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 4 की वैल्यू इस हफ्ते के कारोबार में ₹95,447 करोड़ बढ़ी है। इस दौरान देश की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप गेनर रही। कंपनी का मार्केट कैप ₹47,431 करोड़ बढ़कर ₹20.12 लाख करोड़ हो गया है। वहीं, सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक SBI का मार्केट कैप इस दौरान ₹30,092 करोड़ बढ़कर ₹8.65 लाख करोड़ पर पहुंच गया है।​​​​​​​

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. इस हफ्ते सोना ₹748 सस्ता हुआ, ₹1.21 लाख पहुंचा: चांदी के दाम में ₹2,092 की बढ़ोतरी, ₹1.49/किलो बिकी​​​​​​​

इस हफ्ते सोना 748 रुपए सस्ता हुआ। वहीं, चांदी की कीमत में 2,092 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, पिछले शनिवार (25 अक्टूबर) को सोना 1,21,518 रुपए पर था, जो अब (1 नवंबर) को 1,20,770 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत पिछले शनिवार को 1,47,033 रुपए पर थी, जो अब 1,49,125 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल शनिवार को छुट्‌टी के चलते बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *