Business News Update; share market, gold silver, GST, maruti Suzuki, gautam adani | सरकार ने मई में GST से ₹1.73 लाख करोड़ जुटाए: गौतम अडाणी भारत के सबसे अमीर कारोबारी बने, मारुति सुजुकी की कारें 5000 रुपए सस्ती हुईं

  • Hindi News
  • Business
  • Business News Update; Share Market, Gold Silver, GST, Maruti Suzuki, Gautam Adani

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर GST कलेक्शन से जुड़ी रही। सरकार ने मई 2024 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स, यानी GST से 1.73 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। ये अब तक का किसी भी महीने जुटाया गया चौथा और वित्त वर्ष 2024-25 का दूसरा हाईएस्ट GST कलेक्शन है।

वहीं अडाणी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडाणी एक बार फिर ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में भारत के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार आज रविवार को छुट्टी के कारण बंद रहेगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब पढ़ें कल की बड़ी खबरें…

1. सरकार ने मई में GST से ₹1.73 लाख करोड़ जुटाए: ये वित्त वर्ष 2024-25 का दूसरा बड़ा कलेक्शन, सालाना आधार पर 10% की बढ़ोतरी

सरकार ने मई 2024 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स, यानी GST से 1.73 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। ये अब तक का किसी भी महीने जुटाया गया चौथा और वित्त वर्ष 2024-25 का दूसरा हाईएस्ट GST कलेक्शन है।

इससे पहले सरकार ने अप्रैल 2024 में GST से सबसे ज्यादा 2.10 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे। सालाना आधार पर ग्रॉस GST कलेक्शन में 10% की बढ़ोतरी हुई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. गौतम अडाणी भारत के सबसे अमीर कारोबारी बने: ₹9.26 लाख करोड़ की नेटवर्थ के साथ अंबानी को पीछे छोड़ा, लेकिन दुनिया में 11वें नंबर पर

अडाणी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडाणी एक बार फिर ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में भारत के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। अडाणी ग्रुप के शेयरों में आई तेजी के कारण वह 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं अंबानी एक पायदान नीचे 12वें स्थान पर हैं।

गौतम अडाणी की नेटवर्थ इस साल 26.8 बिलियन डॉलर (करीब 2.23 लाख करोड़ रुपए) बढ़कर 111 बिलियन डॉलर (करीब 9.26 लाख करोड़ रुपए) पहुंच गई है। वहीं मुकेश अंबानी की नेटवर्थ इस साल 12.7 बिलियन (करीब 1.05 लाख करोड़ रुपए) बढ़कर 109 बिलियन डॉलर (करीब 9.09 लाख करोड़ रुपए) हो गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. मारुति सुजुकी की कारें 5000 रुपए सस्ती हुईं: ऑल्टो K10, सेलेरियो और फ्रॉन्क्स समेत 9 मॉडलों के दाम घटाए

मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने लाइनअप में शामिल 9 मॉडलों की कीमतों में कटौती करने का ऐलान किया है। इनमें ऑल्टो K10, एस-प्रेसो, सेलेरियो, वैगन-आर, स्विफ्ट, डिजायर, बलेनो, फ्रॉन्क्स और इग्निस शामिल हैं। भारत की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरर कंपनी ने शनिवार को एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी।

कंपनी ने बताया कि 9 मॉडलों के ऑटो गियर शिफ्ट (AGS) वैरिएंट की कीमत में 5000 रुपए की कटौती की गई है। ये नई कीमतें 1 जून 2024 से लागू हो गई हैं। कंपनी ने गाड़ियों की कीमतें घटाने के कारणों के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कंपनी अपने AGS वैरिएंट को और अधिक किफायती बनाकर सेल्स बढ़ाना चाहती है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. कॉमर्शियल LPG सिलेंडर ₹72 तक सस्ता हुआ: फ्लाइट टिकट सस्ती हो सकती हैं, आधार-पैन लिंक न होने पर अब ज्यादा टैक्स

नया महीना यानी जून अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर आज से 72 रुपए तक सस्ता हो गया है। वहीं एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम घटने से हवाई सफर सस्ता हो सकता है।

अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ड्राइविंग टेस्ट प्राइवेट ट्रेनिंग सेंटर या ड्राइविंग स्कूल जाकर दे सकेंगे। पंजाब नेशनल बैंक में जिन अकाउंट में 3 साल से ज्यादा समय से कोई लेनदेन नहीं हुआ है वो अकाउंट आज से बंद हो जाएंगे। हम आपको आज से हुए ऐसे ही 5 बदलावों के बारे में बता रहे हैं…

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. इस महीने 10 दिन बंद रहेंगे बैंक: जून में 5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 3 दिन कामकाज नहीं होगा

इस महीने यानी जून में बैंकों में 10 दिन कामकाज नहीं होगा। देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 3 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इनके अलावा 5 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। महीने की शुरुआत छुट्‌टी के साथ होगी।

17 जून को बकरीद/ईद-उल-अजहा के मौके पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 18 जून को भी जम्मू और श्रीनगर में बैंकों में कामकाज नहीं होगा। यहां हम आपको जून 2024 महीने की बैंक छुट्टियों के बारे में बता रहे हैं, ताकि आप अपने हिसाब से बैंक के काम निपटा सकें।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

अब आपके जरूरत की खबर पढ़ें…

बैंक ऑफ इंडिया ने 666 दिन की FD लॉन्च की: इसमें सालाना 7.95% तक ब्याज मिलेगा, SBI भी चला रहा खास स्कीम

बैंक ऑफ इंडिया ने 666 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) लॉन्च की है। इस स्कीम में सुपर सीनियर सिटिजन्स (80 साल या इससे ज्यादा उम्र) को सालाना 7.95% ब्याज मिलेगा। वहीं सीनियर सिटिजन्स (60 साल या इससे ज्यादा उम्र) को सालाना 7.80% ब्याज मिलेगा। वहीं अन्य को 7.30% ब्याज मिलेगा।

नई ब्याज दरें 1 जून से लागू हो गई हैं। इस फिक्स डिपॉजिट स्कीम में 666 दिन के लिए निवेश करना होता है। ऐसे में अगर आप FD पर ज्यादा ब्याज चाहते हैं तो इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल शनिवार को छुट्‌टी के चलते बाजार बंद था, तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *