- Hindi News
- Business
- Business news update share market gold and silver petrol diesel price today New UPI Rules August 1
नई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर UPI से जुड़ी रही। अगर आप यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI एप से बार-बार बैलेंस चेक करते हैं तो 1 अगस्त से ऐसा करने में आपको परेशानी हो सकती है। 1 अगस्त से आप एक दिन में 50 से ज्यादा बार UPI एप के जरिए बैलेंस चेक नहीं कर सकेंगे। ये बदलाव यूजर्स, बैंकों और मर्चेंट्स, सभी के लिए हैं।
वहीं 20 साल से पैरालाइज्ड ऑड्रे क्रूज न्यूरालिंक ब्रेन इम्प्लांट के जरिए कंप्यूटर कंट्रोल करने वाली दुनिया की पहली महिला बन गई हैं। ऑड्रे क्रूज ने न्यूरालिंक चिप की मदद से मेंटल कमांड्स (दिमागी निर्देश) देकर पहली बार लैपटॉप पर अपना नाम लिखा और कुछ डूडल्स यानी तस्वीरें बनाईं।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…
- शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
- पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. 1 अगस्त से लागू होंगे UPI के नए नियम:एक दिन में 50 से ज्यादा बार बैलेंस चेक नहीं कर पाएंगे, ऑटो-पे का समय बदलेगा

अगर आप यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI एप से बार-बार बैलेंस चेक करते हैं तो 1 अगस्त से ऐसा करने में आपको परेशानी हो सकती है। 1 अगस्त से आप एक दिन में 50 से ज्यादा बार UPI एप के जरिए बैलेंस चेक नहीं कर सकेंगे। ये बदलाव यूजर्स, बैंकों और मर्चेंट्स, सभी के लिए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2. मस्क की न्यूरो चिप पहली बार महिला को लगाई गई:20 साल से पैरालाइज्ड ऑड्रे क्रूज ने सिर्फ सोचकर लैपटॉप पर अपना नाम लिखा, तस्वीरें बनाईं

20 साल से पैरालाइज्ड ऑड्रे क्रूज न्यूरालिंक ब्रेन इम्प्लांट के जरिए कंप्यूटर कंट्रोल करने वाली दुनिया की पहली महिला बन गई हैं। ऑड्रे क्रूज ने न्यूरालिंक चिप की मदद से मेंटल कमांड्स (दिमागी निर्देश) देकर पहली बार लैपटॉप पर अपना नाम लिखा और कुछ डूडल्स यानी तस्वीरें बनाईं। जिसकी कुछ फोटोज ऑड्रे क्रूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से शेयर की गई हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3.क्रेडिट कार्ड बिल नही चुका पा रहे भारतीय:बकाया राशि 44% बढ़कर ₹33,886 करोड़ पहुंची, एक साल पहले ये ₹23,475 करोड़ थी

भारत में 91 से 360 दिन तक का बकाया क्रेडिट कार्ड पेमेंट एक साल में 44.34% बढ़ा है। मार्च 2025 तक यह राशि 33,886.5 करोड़ रुपए हो गई, जो मार्च 2024 में 23,475.6 करोड़ रुपए थी। यानी, एक साल में ही करीब 10,410.9 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।
ये वो बकाया है जो लोग तीन महीने से ज्यादा समय से नहीं चुका पाए हैं। बैंकिंग नियमों में इसे “नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स” (NPA) यानी खराब कर्ज माना जाता है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4. अडाणी ग्रीन एनर्जी का मुनाफा 60% बढ़कर ₹713 करोड़ हुआ:पहली तिमाही में रेवेन्यू 31% बढ़ा, कंपनी का शेयर एक साल में 45% गिरा

अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की पहली तिमाही में कुल कमाई यानी टोटल इनकम 4,006 करोड़ रुपए रही। ये पिछले साल की तुलना में 28.72% ज्यादा है। कंपनी की इस कमाई में ऑपरेशन से रेवेन्यू 3,312 करोड़ रुपए रहा, सालाना आधार पर ये 31% बढ़ा है। वहीं अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का टोटल खर्च 3,050 करोड़ रुपए रहा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
5. कोटक बैंक का शेयर आज 7% से ज्यादा गिरा:FY26 की पहली तिमाही में मुनाफा 47% कम हुआ; एक महीने में 8% गिरा शेयर

प्राइवेट सेक्टर लेंडर कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर सोमवार, 28 जुलाई को 7% से ज्यादा गिरा। यह गिरावट वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजों के बाद आई।
बैंक का शेयर 7.34% गिरकर 1,968.70 के स्तर पर बंद हुआ। बीते एक महीने में यह 9% गिरा है। वहीं, बीते 6 महीने में यह 4.29% और एक साल में 9.74% चढ़ा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

रविवार को छुट्टी के चलते बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…


पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

