Business News Update; share market, gold all time high, silver, petrol diesel, US-China tariff war | गोल्ड की कीमत पहली बार ₹95 हजार पर पहुंची: जियो फाइनेंस को चौथी तिमाही में 316 करोड़ का मुनाफा, अपडेटेड स्कोडा कोडियाक लॉन्च


  • Hindi News
  • Tech auto
  • Business News Update; Share Market, Gold All Time High, Silver, Petrol Diesel, US China Tariff War

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर सोने से जुड़ी रही। सोने के दाम ने नया ऑल टाइम हाई बनाया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹331 बढ़कर ₹94,910 पर बंद हुआ। हालांकि सोना आज ₹95,207 पर ओपन हुआ था। इससे पहले बुधवार को 10 ग्राम सोने की कीमत ₹94,579 थी।

वहीं, शेयर बाजार में गुरुवार (17 अप्रैल) को गिरावट के बाद बड़ी तेजी रही। सेंसेक्स 1509 अंक (1.96%) चढ़कर 78,553 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 414 अंक (1.77%) की तेजी रही, ये 23,852 के स्तर पर बंद हुआ।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • इनफिन्क्स नोट 50s 5G स्मार्टफोन लॉन्च होगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. नया रिकॉर्ड, सोना पहली बार ₹95 हजार पर पहुंचा: मंदी की आशंका और शादी सीजन से बढ़ी मांग, अमेरिका-चीन टैरिफ वॉर का भी असर

सोने के दाम ने गुरुवार (17 अप्रैल) को नया ऑल टाइम हाई बनाया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹331 बढ़कर ₹94,910 पर बंद हुआ। हालांकि सोना आज ₹95,207 पर ओपन हुआ था। इससे पहले बुधवार को 10 ग्राम सोने की कीमत ₹94,579 थी।

वहीं, चांदी की कीमत में आज गिरावट है। एक किलो चांदी की कीमत आज ₹1,424 गिरकर ₹95,151 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹96,575 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. सेंसेक्स में 1509 अंक चढ़कर 78,553 पर बंद: निफ्टी 414 अंक ऊपर 23,852 पर पहुंचा, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी

शेयर बाजार में गुरुवार (17 अप्रैल) को गिरावट के बाद बड़ी तेजी रही। सेंसेक्स 1509 अंक (1.96%) चढ़कर 78,553 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 414 अंक (1.77%) की तेजी रही, ये 23,852 के स्तर पर बंद हुआ।

सुबह सेंसेक्स में करीब 350 अंकों की गिरावट थी। यानी, निचले स्तर से सेंसेक्स करीब 1900 अंक संभला। वहीं, निफ्टी करीब 140 अंक नीचे था। ये निचले स्तर से करीब 550 अंक संभला। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी रही।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. जियो फाइनेंस को चौथी तिमाही में 316 करोड़ का मुनाफा: सालाना आधार पर 1.8% बढ़ा, रेवेन्यू ₹493 करोड़ रहा; 5 दिन में शेयर 12% चढ़ा

रिलायंस इंडस्ट्रीज की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 316 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 1.8% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 310 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

नतीजों के साथ जियो फाइनेंशियल ने अपने शेयर होल्डर्स के लिए प्रति शेयर 0.50 रुपए का फाइनल लाभांश (डिविडेंट) का भी ऐलान किया है। कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे लाभांश या डिविडेंड कहते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. जनवरी-मार्च तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 12% कम हुआ: ₹7,033 करोड़ रहा, रेवेन्यू 8% बढ़कर ₹40,925 करोड़ हुआ; ₹22 प्रति शेयर डिविडेंट देगी कंपनी

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी IT सर्विस ब्रांड इंफोसिस को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 7,033 करोड़ रुपए का मुनाफा (कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 11.75 % की कमी आई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 7,969 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था।

जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी ने 40,925 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया। सालाना आधार पर इसमें 7.92% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले यानी Q4 FY23-24 में टेक कंपनी ने 37,923 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से मिलने वाला पैसा रेवेन्यू होता है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. विप्रो का मुनाफा 26% बढ़ा फिर भी 6% गिरा शेयर: चौथी तिमाही में कंपनी को ₹3,570 करोड़ प्रॉफिट, रेवेन्यू 1.33% बढ़कर ₹22,504 करोड़ रहा

चौथी तिमाही के नतीजों के बाद IT सर्विस कंपनी विप्रो के शेयर में गुरुवार (17 अप्रैल) को करीब 6% की गिरावट है। सुबह 11 बजे ये 234 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

जनवरी-मार्च तिमाही में कन्सॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 26% बढ़कर 3,570 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की समान तिमाही में ये 2,835 करोड़ रुपए रहा था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. 2025 स्कोडा कोडियाक लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹46.89 लाख: सेकेंड जनरेशन SUV में 14.86kmpl का माइलेज, 9 एयरबैग और 360° सेफ्टी फीचर्स

स्कोडा ऑटो इंडिया ने गुरुवार (17 अप्रैल) को भारतीय बाजार में प्रीमियम फुल साइज SUV स्कोडा कोडियाक का सेकेंड जनरेशन मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी SUV को भारतीय बाजार में दो ट्रिम्स- स्पोर्टलाइन और लॉरिन एंड क्लेमेंट में पेश किया है।

SUV को नए एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन के साथ उतारा गया है। इसमें सेफ्टी के लिए 9 एयरबैग के साथ 360 कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं, लेकिन कोई एडवांस ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम (ADAS) फीचर नहीं हैं। कंपनी का दावा है कि कार में 14.86kmpl का माइलेज मिलेगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

7. AI फीचर वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन आईटेल A95 लॉन्च: 50MP का AI कैमरा के साथ 5000mAh की बैटरी, कीमत ₹9,599 से शुरू

टेक कंपनी आईटेल ने भारतीय बाजार में बजट सेगमेंट में नया 5G स्मार्टफोन A95 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स के साथ पेश किया है। इसमें AI असिस्टेंस Aivana दिया गया है। इससे आप ग्रामर चेक, टेक्स्ट जनरेशन, कॉन्टेंट डिस्कवरी और ऑब्जेक्ट रिकग्निशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कंपनी ने इसे दो स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया है। इसके 4GB रैम वाले वैरिएंट की कीमत 9,599 रुपए और 6GB रैम वाले वैरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है। इस प्राइस रेंज में AI फीचर वाला ये सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

अब आपके जरूरत की खबर पढ़ें

ऑल टाइम हाई पर सोना: आगे और बढ़ सकते हैं दाम, गोल्ड ETF के जरिए करें निवेश; एक साल में दिया 29% तक का रिटर्न

गोल्ड 85,000 रुपए प्रति 10 ग्राम का लेवल पार करके 85,207 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। IBJA के अनुसार इस साल अब तक सोने के दाम 19,045 रुपए बढ़ चुके हैं। 31 दिसंबर को सोना 76,162 रुपए पर था, जो अब 85,207 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।

एक्सपर्ट के अनुसार इस साल के आखिर तक सोना 1.10 लाख रुपए तक जा सकता है। अगर आप भी सोने में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी गोल्ड ETFs में निवेश एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसने बीते 1 साल में 29% तक का रिटर्न दिया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *