Business News Update, Petrol and diesel may become cheaper | पेट्रोल-डीजल अगले दो-तीन महीने में सस्ते हो सकते हैं: SBI ने फिर FD की ब्याज दरों में कटौती की, भारत में इस साल 2.39 करोड़ आईफोन बने

नई दिल्ली18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर पेट्रोल-डीजल के दाम से जुड़ी रही। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अगर कच्चे तेल की कीमत लंबे समय तक 65 डॉलर प्रति बैरल पर बनी रहती हैं, तो उम्मीद कर सकते हैं कि अगले 2-3 महीनों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती हो।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रेड डील को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिकी उत्पादों को जल्द भारत के बाजारों में पहुंच मिलने वाली है। उन्होंने दावा किया है कि इंडोनेशिया फॉर्मूले वाली डील भारत के साथ भी होगी। अमेरिकी उत्पादों पर भारत में भी जीरो टैरिफ लगेगा।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज के पहली तिमाही के नतीजे आएंगे।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. पेट्रोलियम मंत्री बोले- पेट्रोल-डीजल के दाम घट सकते हैं: अगर कच्चे तेल की कीमत 65 डॉलर प्रति बैरल रही तो 2-3 महीने में कटौती संभव

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो सकते हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अगर कच्चे तेल की कीमत लंबे समय तक 65 डॉलर प्रति बैरल पर बनी रहती हैं, तो उम्मीद कर सकते हैं कि अगले 2-3 महीनों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती हो। ये बात उन्होंने दिल्ली में चल रही ‘ऊर्जा वार्ता 2025’ में कही।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह स्थिर स्थिति पर निर्भर करता है। अगर कोई बड़ा भू-राजनीतिक घटनाक्रम, जैसे ईरान-इजराइल तनाव होता है, तो स्थिति बदल सकती है। दरअसल, तेल की कीमतें हाल 65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई हैं, जिससे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों मुनाफा बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम घटाकर जनता को राहत दे सकते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा: लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रेड डील को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिकी उत्पादों को जल्द भारत के बाजारों में पहुंच मिलने वाली है। उन्होंने दावा किया है कि इंडोनेशिया फॉर्मूले वाली डील भारत के साथ भी होगी। अमेरिकी उत्पादों पर भारत में भी जीरो टैरिफ लगेगा।

ट्रम्प ने मंगलवार को इंडोनेशिया पर 19% टैरिफ लगाया था। 1 अगस्त से इंडोनेशिया से अमेरिका जाने वाले सामानों पर 19% टैरिफ चुकाना होगा। वहीं, अमेरिकी सामानों पर इंडोनेशिया में कोई टैरिफ नहीं देना होगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. भारत-UK के बीच अगले हफ्ते साइन हो सकता है FTA: UK की लग्जरी कारें-ब्रांडेड कपड़े सस्ते होंगे; एग्रीमेंट के लिए 3 साल तक चली बातचीत

तीन साल तक चली बातचीत के बाद भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच अगले हफ्ते फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) साइन किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एग्रीमेंट के मसौदे की लीगल प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

दोनों देश अगले हफ्ते में इस पर दस्तखत कर सकते हैं। एग्रीमेंट साइन होने के बाद भारत के लेदर, फुटवियर, टेक्सटाइल, खिलौने, जेम्स एंड ज्वेलरी जैसे लेबर-इंटेंसिव प्रोडक्ट्स पर UK में एक्सपोर्ट टैक्स खत्म हो जाएगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. भारत में इस साल 2.39 करोड़ आईफोन बने: पिछले साल से 52% ज्यादा; ट्रम्प ने इंडिया में मैन्युफैक्चरिंग न करने की धमकी दी थी

एपल को ट्रम्प की धमकी के बावजूद अमेरिका में बिकने वाले 78% आईफोन भारत में बन रहे हैं। मार्केट रिसर्चर कैनालिस के मुताबिक 2025 में जनवरी से जून के बीच भारत में 23.9 मिलियन (2 करोड़ 39 लाख) आईफोन बने, जो पिछले साल की तुलना में 53% ज्यादा है।

वहीं रिसर्च फर्म साइबरमीडिया रिसर्च के अनुसार भारत से आईफोन का निर्यात (भारत से विदेश भेजे गए आईफोन) भी बढ़कर 22.88 मिलियन (2 करोड़ 28 लाख) यूनिट तक पहुंच गया है। पिछले साल समान अवधि (जनवरी से जून) में ये भारत में आईफोन मैन्युफैक्चरिंग का आंकड़ा 15.05 मिलियन (1 करोड़ 50 लाख) था। यानी सालाना आधार पर इसमें 52% की बढ़ोतरी हुई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. SBI ने फिर FD की ब्याज दरों में कटौती की: अब सामान्य नागरिकों को 6.45% तक का ब्याज मिलेगा, यहां देखें नई इंटरेस्ट रेट्स

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में 0.15% तक की कटौती की है। SBI में FD कराने पर अब सामान्य नागरिकों को 3.05% से 6.45% तक का ब्याज मिलेगा। नई ब्याज दरें 15 जुलाई से लागू हो गई हैं। इससे पहले बैंक ने जून और मई में भी ब्याज दरों में कटौती की थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *