Business News Update; Air India Express case, India receives remittances|SBI Q4 result, Air India Express cabin crew | एअर इंडिया एक्सप्रेस के केबिन क्रू ने हड़ताल वापस ली: SBI का मुनाफा 24% बढ़कर ₹20,698 करोड़ हुआ, सेंसेक्स में 7 दिन में दूसरी बड़ी गिरावट


  • Hindi News
  • Business
  • Business News Update; Air India Express Case, India Receives Remittances|SBI Q4 Result, Air India Express Cabin Crew

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर एअर इंडिया एक्सप्रेस से जुड़ी रही। एअर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों ने गुरुवार शाम 8 बजे हड़ताल वापस ले ली। चीफ लेबर कमिश्नर ने कहा कि एयरलाइन बर्खास्त 25 कर्मचारियों को नौकरी पर वापस लेगी। एअर इंडिया एक्सप्रेस के 200 से ज्यादा क्रू-मेंबर्स 7 मई की रात को अचानक छुट्टी पर चले गए थे।

वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में मुनाफा सालाना आधार पर 23.98% बढ़कर ₹20,698 करोड़ हो गया है। इसके अलावा, शेयर बाजार में गुरुवार को मई महीने की दूसरी बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1062 अंक गिरकर 72,404 पर बंद हुआ।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • आज गुरुवार (9 मई) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल सकती है।
  • TBO टेक लिमिटेड और आधार हाउसिंग फाइनेंस के IPO का आखिरी दिन रहेगा।
  • टाटा मोटर्स का तिमाही और सालाना रिजल्ट आएगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब पढ़ें कल की बड़ी खबरें…

1. एअर इंडिया एक्सप्रेस के केबिन क्रू ने हड़ताल वापस ली:बर्खास्त 25 कर्मचारी बहाल होंगे; 7 मई को 200 क्रू-मेंबर्स छुट्टी पर चले गए थे

एअर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों ने गुरुवार शाम 8 बजे हड़ताल वापस ले ली। चीफ लेबर कमिश्नर ने कहा कि एयरलाइन बर्खास्त 25 कर्मचारियों को नौकरी पर वापस लेगी। एअर इंडिया एक्सप्रेस के 200 से ज्यादा क्रू-मेंबर्स 7 मई की रात को अचानक छुट्टी पर चले गए थे। बुधवार से ही काम पर नहीं आ रहे थे। इन सभी कर्मचारियों ने एक साथ पहले सिक लीव अप्लाई की और अपना मोबाइल फोन ऑफ कर लिया था। इस वजह से मंगलवार रात से 170 से ज्यादा उड़ानें रद्द की गईं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. SBI का चौथी तिमाही में मुनाफा 24% बढ़कर ₹20,698 करोड़:₹13.70 प्रति शेयर लाभांश देगा बैंक, रिजल्ट के बाद शेयर लाइफटाइम हाई पर पहुंचा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में मुनाफा सालाना आधार पर 23.98% बढ़कर ₹20,698 करोड़ हो गया है। एक साल पहले की समान तिमाही में सरकारी बैंक ने ₹16,695 करोड़ का नेट मुनाफा दर्ज किया था।

SBI के बोर्ड ने प्रति शेयर 13.70 रुपए के लाभांश यानी डिविडेंड पेमेंट की सिफारिश की है। डिविडेंड के लिए एलिजिबल शेयरहोल्डर्स का निर्धारण 22 मई 2024 को उनकी ओनरशिप के आधार पर किया जाएगा। डिविडेंड पेमेंट 5 जून, 2024 को होगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. सेंसेक्स में 7 दिन में दूसरी बड़ी गिरावट, 1062 गिरा:बाजार 72,404 अंकों पर बंद, निवेशकों के 7.6 लाख करोड़ रुपए डूबे

शेयर बाजार में गुरुवार को मई महीने की दूसरी बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1062 अंक गिरकर 72,404 पर बंद हुआ। इससे पहले 3 मई को 1139 पॉइंट्स लुढ़का था। वहीं, निफ्टी में भी 345 अंक की गिरावट आई। निफ्टी 21,957 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी देखने को मिली।

बाजार की इस गिरावट में निवेशकों के 7.6 लाख करोड़ रुपए डूब गए। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 400 लाख करोड़ रुपए से नीचे गिरकर 393.34 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है। बुधवार को इन कंपनियों का मार्केट कैप 400.97 लाख करोड़ रुपए था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. TCS CEO कृतिवासन ने एक साल में ₹25 करोड़ कमाए:ये रकम कंपनी के COO से कम, एन जी सुब्रमण्यम को मिले ₹26.18 करोड़

टाटा ग्रुप की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) के कृतिवासन को वित्त वर्ष 2023-24 में ₹25 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं। कंपनी ने आज यानी 9 मई को इसके बारे में जानकारी दी है।

राजेश गोपीनाथन को अचानक TCS से निकाले जाने के बाद जून 2023 में कृतिवासन ने देश की सबसे बड़ी IT कंपनी के प्रमुख का कार्यभाल संभाला था। उनकी नियुक्ति पांच साल के अवधि के लिए हुई है।पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. फोर्थ जनरेशन मारुति स्विफ्ट लॉन्च:₹6.49 लाख कीमत, भारत में सबसे ज्यादा 25.7 kmpl माइलेज देने वाली कार, हुंडई ग्रैंड i10 निओस से मुकाबला

मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे पॉपुलर कार स्विफ्ट के फोर्थ जनरेशन मॉडल को आज (9 मई) भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि नई स्विफ्ट MT ट्रांसमिशन के साथ 24.8kmpl और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन (AMT) के साथ 25.7kmpl का माइलेज मिलेगा। ये भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हैचबैक कार है।

कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपए (एक्स शोरूम) रखी है, जो 9.64 लाख रुपए तक जाती है। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की इस कार की बुकिंग पिछले दिनों 11,000 रुपए की टोकन मनी पर शुरू हो चुकी है। न्यू जेन स्विफ्ट में वायरलेस चार्जर, मल्टी इंफॉर्मेशन स्क्रीन और सेफ्टी के लिए सभी वैरिएंट में 6 एयरबैग, ESP, हिल होल्ड कंट्रोल और तीन-पॉइंट सीटबेल्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

अब पढ़ें अपने जरूरत की खबर

बाजार की गिरावट में न हों परेशान:SIP के जरिए निवेश दिला सकता है अच्छा रिटर्न, इन 7 बातों का रखें ध्यान

9 मई को शेयर बाजार में 1062 अंक (1.45%) की गिरावट देखने को मिली। पिछले 5 कारोबारी दिनों में ​​​​​शेयर बाजार में करीब साढ़े 3% की गिरावट आई है। इस गिरावट से निवेशकों में थोड़ा डर का माहौल बन गया है। हालांकि, इस गिरावट में सही स्ट्रैटजी आपको अच्छा पैसा कमा के दे सकती है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *