BSE Sensex NSE Nifty Stock Market live Updates 6 MAY 2025 | realty Power Share Price | सेंसेक्स 156 अंक गिरकर 80,641 पर बंद: निफ्टी 82 अंक लुढ़का, बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 11% गिरा; बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर 5% तक टूटे

  • Hindi News
  • Business
  • BSE Sensex NSE Nifty Stock Market Live Updates 6 MAY 2025 | Realty Power Share Price

मुंबई2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 6 मई को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 156 अंक गिरकर 80,641 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 82 अंक की गिरावट रही, ये 24,380 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 गिरकर बंद हुए। जोमैटो का शेयर 3.08%, टाटा मोटर्स का 2.09%, SBI का 2.01%, अडाणी पोर्ट्स और NTPC का 1.96% नीचे बंद हुए। वहीं, महिंद्रा, एयरटेल, नेस्ले इंडिया, HUL और टाटा स्टील के शेयर 2% तक चढ़कर बंद हुए।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 गिरकर बंद हुए हैं। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में सबसे ज्यादा सरकारी बैंकों के इंडेक्स 4.84%, रियल्टी इंडेक्स 3.58%, ऑयल एंड गैस 1.79%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.68% और मीडिया 1.51% गिरकर बंद हुए। वहीं, कमजोर तिमाही नतीजों के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 11% गिर गया।

एथर एनर्जी का शेयर 2.18% ऊपर लिस्ट हुआ बाद में 5.5% गिरा

  • एथर एनर्जी का शेयर आज यानी 6 मई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इश्यू प्राइस से 1.57% ऊपर ₹326.05 पर लिस्ट हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शेयर इश्यू प्राइस से 2.18% ऊपर ₹328 पर लिस्ट हुआ। हालांकि, बाद में इसमें 5.5% की गिरावट रही और ये 304 रुपए पर बंद हुआ।
  • एथर एनर्जी के IPO का इश्यू प्राइस ₹321 था। यह IPO रिटेल निवेशकों के लिए 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक बोली लगाने के लिए ओपन था, जो टोटल 1.50 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

ग्लोबल मार्केट में आज मिलाजुला कारोबार

  • आज एशियाई बाजारों में कारोबार नहीं है, जापान का निक्केई बंद है। 2 मई को यह 378 अंक (1.04%) चढ़कर 36,830 पर बंद हुआ। कोरिया के कोस्पी में भी 3 अंक (0.12%) की तेजी रही, ये 2,560 पर बंद हुआ।
  • आज यानी 6 मई को हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 158 अंक (0.70%) चढ़कर 22,662.71 पर बंद हुआ। वहीं, चीन के शंघाई कंपोजिट में 37 अंक (1.13%) की तेजी रही, ये 3,316.11 पर बंद हुआ।
  • 5 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 100 अंक (0.24%) गिरकर 41,219 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 134 अंक (0.74%) की गिरावट रही, जबकि, S&P 500 इंडेक्स 36 अंक (0.64%) चढ़कर बंद हुआ।
  • भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों (FII) की खरीदारी जारी है। कल यानी 5 मई को विदेशी निवेशकों ने 497.79 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 2,788.66 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • अप्रैल महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 2,735.02 करोड़ रुपए रही। घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में 28,228.45 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।

जीके एनर्जी ने IPO के लिए अपडेटेड ड्राफ्ट फाइल किया EPC कंपनी जीके एनर्जी अपने आईपीओ से फंड जुटाएगी। कंपनी ने सेबी के पास अपना अपडेटेड ड्राफ्ट पेपर्स फाइल किया है। इस आईपीओ में ₹500 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 84 लाख शेयर्स का OFS होगा। कंपनी ताजा फंडिंग से अपने लॉन्ग-टर्म वर्किंग कैपिटल और अन्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करेगी।

अपडेटेड डाक्यूमेंट्स के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कंपनी का रेवन्यू 285.03 करोड़ रुपए था, जो की वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर 1094.83 करोड़ रुपए हो गया। जीके एनर्जी का EBITDA वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में 11.6 गुना इजाफे के साथ 199.68 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2024-25 में टैक्स भुगतान के बाद जीके एनर्जी का प्रॉफिट 133.20 करोड़ हुआ, जो की वित्त वर्ष 2022-23 में10 करोड़ रुपए था।

कल बाजार में 300 अंक की तेजी रही थी

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार, 5 मई को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 295 अंक ऊपर 80,797 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 114 अंक की तेजी रही, ये 24,461 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी देखने को मिली। अडाणी पोर्ट्स का शेयर 6.31%, बजाज फिनसर्व 3.73%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.11% और जोमैटो 2.45% चढ़कर बंद हुए। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 4.59% और SBI का 1.26% नीचे आ गए हैं।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 में तेजी रही। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में ऑटो में 1.85%, FMCG में 1.22%, मेटल में 0.96% और ऑयल एंड गैस में 1.70% की तेजी रही। जबकि, बैंकिंग सेक्टर में मामूली गिरावट रही।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *