कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता द्वारा संविधान की लाल किताब दिखाए जाने को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी गैर जिम्मेदार
.
उन्होंने कहा- वह संविधान नहीं पढ़ें होंगे संविधान पढ़कर के कुछ लोग उनको लाइन बता देते हैं, वहीं राहुल गांधी बोलते हैं। राहुल गांधी को संविधान की रक्षा के लिए जान देने की आवश्यकता नहीं है। सरकार संविधान के अनुसार ही चल रही है और संविधान का जो मोदी सरकार है अक्षरशः सा पालन करती है और कर रही है।
उनकी नानी या दादी ने संविधान के साथ क्या किया ? राहुल गांधी कलई न खुलवाएं कि उन्होंने संविधान के साथ क्या किया है उनकी नानी या दादी जो भी लगती हो उन्होंने क्या किया था, उन्होंने सन 1975 में संविधान की दुहाई उन्हें नहीं देना चाहिए। सन 1984 में जो सिख दंगा हुआ उसमें कितना संविधान का पालन किया गया, किस तरीके से निर्मम हत्याएं हुई पूरे देश के अंदर हुई दुकानें लूटी गई थी।
कम से कम उनको संविधान की दुहाई देने की जरूरत नहीं कम से कम उनको संविधान की दुहाई देने की जरूरत नहीं है, संविधान की रक्षा करने के लिए सरकार कॄत संकल्प है मोदी जी कॄत संकल्प है।