Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar | भास्कर अपडेट्स: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया फ्लाइट में बम की धमकी, विमान दिल्ली डायवर्ट किया गया


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। विमान फिलहाल दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर खड़ा है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

झारखंड के पलामू में 2 नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप, दुर्गा पूजा से घर लौटते समय वारदात

झारखंड के पलामू में 2 नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि 11 अक्टूबर को नौदिहा इलाके में दलित समुदाय की 2 नाबालिग लड़कियां दुर्गा पूजा से घर लौट रही थीं। इसी दौरान कुछ कुछ लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों बच्चियों ने घर आने के बाद अपने परिवार को वारदात के बारे में बताया।

उत्तर प्रदेश के बहराइच में मूर्ति विसर्जन में 20 राउंड फायरिंग, युवक की मौत; आगजनी कर हाईवे पर लगाया जाम

उत्तर प्रदेश के बहराइच के हरदी इलाके में रविवार को मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा पर गैर समुदाय के युवकों ने पथराव कर दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। उसके शरीर पर 13 से अधिक घाव थे। दो अन्य भी घायल हैं।

मरने वाले युवक की शादी 4 महीने पहले हुई थी। उसकी मौत की सूचना मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। साथ ही बहराइच-सीतापुर हाईवे पर जाम लगा दिया। मेडिकल कॉलेज में भी पुलिस के खिलाफ नारे लगाए।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *