Boeing Employees Protest Reason; Salary | Fighter Jet Crisis | बोइंग में फाइटर जेट बनाने का काम ठप पड़ा: 3,200 कर्मचारी हड़ताल पर, 40% वेतन वृद्धि का कॉन्ट्रैक्ट ठुकराया, बोले- परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करें

मुंबई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बोइंग कंपनी के करीब 3,200 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। ये बोइंग के कारखानों में फाइटर जेट और डिफेंस सिस्टम बनाते हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से फाइटर जेट बनाने का काम ठप पड़ गया है। लेबर कॉन्ट्रैक्ट पर सहमति नहीं बन पाने के कारण कर्मचारियों ने ये हड़ताल की है।

सवाल 1: बोइंग की किन फैक्ट्रियों के कर्मचारी हड़ताल पर है?

जवाब: सेंट लुइस, सेंट चार्ल्स (मिसौरी) और मस्कौटा (इलिनोइस) में बोइंग के कारखानों में काम करने वाले कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ये कर्मचारी F-15 और F/A-18 जैसे फाइटर जेट, मिसाइल और डिफेंस टेक्नोलॉजी, और अन्य विमानन उपकरण बनाते और मेंटेन करते हैं। ये उत्पाद देश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं।

सवाल 2: ये हड़ताल कब शुरू हुई और इसकी वजह क्या हैं?

जवाब: हड़ताल सोमवार, 4 अगस्त 2025 को मध्यरात्रि (सेंट्रल डे-लाइट टाइम) से शुरू हुई। कर्मचारियों का कहना है कि वो सुरक्षा के लिए अहम विमान और डिफेंस सिस्टम बनाते हैं। वे एक ऐसे समझौते के हकदार हैं, जो उनके परिवारों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करे और उनकी एक्सपर्टाइज को सम्मान दे।

बोइंग ने कर्मचारियों को चार साल में 20% वेतन वृद्धि का ऑफर दिया था। इसमें मेडिकल, पेंशन और ओवरटाइम जैसे लाभों में सुधार का वादा भी था। लेकिन कर्मचारियों ने इसे नाकाफी माना और कंपनी की ओर से दिए गए इस प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया था।

एक हफ्ते की “कूलिंग-ऑफ” अवधि के बाद बोइंग ने एक संशोधित प्रस्ताव पेश किया। इसमें औसतन 40% वेतन वृद्धि और वैकल्पिक कार्य शेड्यूल जैसे मुद्दों पर ध्यान दिया गया था। कर्मचारियों ने इसे भी ठुकरा दिया। लेबर कॉन्ट्रैक्ट पर सहमति नहीं बन पाने के कारण कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।

सवाल 3: बोइंग ने इस हड़ताल पर क्या कहा?

जवाब: बोइंग एयर डोमिनेंस के वाइस प्रेसिडेंट और जनरल मैनेजर डैन गिलियन ने कहा- कंपनी इस बात से निराश है कि कर्मचारियों ने 40% औसत वेतन वृद्धि और अल्टरनेटिव वर्क शेड्यूल जैसे उनके मुख्य मुद्दे को हल करने वाले प्रस्ताव को ठुकरा दिया। कंपनी हड़ताल के लिए तैयार है और गैर-हड़ताली कर्मचारियों के साथ अपने ग्राहकों को सपोर्ट करने के लिए पूरी तरह से आकस्मिक योजना लागू कर चुकी है।

सवाल 4: इस हड़ताल का बोइंग पर क्या असर हो सकता है?

जवाब: अगर हड़ताल लंबी चली, तो बोइंग के फाइटर जेट और डिफेंस सिस्टम के उत्पादन और डिलीवरी में देरी हो सकती है। इससे कंपनी की वित्तीय स्थिति और ग्राहकों का भरोसा प्रभावित हो सकता है।

सवाल 5: क्या पहले भी बोइंग में ऐसी हड़तालें हुई हैं?

जवाब: हां, 2024 में सिएटल में 33,000 बोइंग कर्मचारियों ने सात हफ्ते तक हड़ताल की थी। इसके बाद उन्होंने38% वेतन वृद्धि वाला समझौता स्वीकार कर लिया था। इसके अलावा 1996 में सेंट लुइस में 99 दिन की हड़ताल हुई थी।

सवाल 6: अब आगे क्या होगा?

जवाब: फिलहाल, यूनियन और बोइंग के बीच बातचीत रुकी हुई है। कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हैं, जबकि बोइंग का कहना है कि वह गैर-हड़ताली कर्मचारियों के साथ काम जारी रखेगी। अगर कोई नया समझौता नहीं हुआ, तो हड़ताल लंबी चल सकती है, जिसका असर कंपनी और राष्ट्रीय डिफेंस प्रोजेक्ट्स पर पड़ सकता है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *