Bodies recovered from two places in Giridih | गिरिडीह में दो जगहों से शव बरामद: नदी में तैरता हुआ मिला महिला का शव, पेड़ से झूलता हुआ अज्ञात युवक का शव बरामद – Giridih News


गिरिडीह में दो जगहों से शव बरामद

गिरिडीह जिले में रविवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र से एक युवक और महिला का शव बरामद किया गया है। पहली घटना देवरी प्रखंड के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र का है। यहां गुनियाथर पिकेट स्थित रनवाशेर गांव निवासी भोला मोहली के (65) वर्षीय पत्नी सागिया देवी का शव नदी क

.

डूबने से मौत की आशंका

आशंका जताई जा रही है कि उसकी डूबने से मौत हुई है। हालांकि मौत की वजह क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार सागिया देवी शनिवार को ही अपने घर से बाहर निकली थी। रात तक वापस नहीं आने पर परिजन खोजबीन शुरू कर दिया, लेकिन देर रात तक पता नहीं चला। रविवार सुबह नदी के बहाव में एक महिला का शव लोगों को दिखा। सूचना पर परिजन पहुंचे और उसे सगिया देवी के रूप में शिनाख्त की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन परिजन उसे पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया।

युवक का पेड़ से झूलता हुआ मिला शव

दूसरी घटना गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। यहां जोगीटांड़ में एक युवक का पेड़ में फांसी के फंदे से झूलता हुआ शव मिला। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक शव का पहचान नहीं हो पाया था। हालांकि युवक ने आत्महत्या की है यह उसकी हत्या हुई है, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *