boAt gears up for IPO, plans Rs 2,000 crore confidential DRHP filing soon | दूसरी बार IPO के लिए अप्लाई करेगी boAt: वित्त वर्ष 2025-26 में DRHP फाइल करेगी कंपनी, 2022 में भी IPO के लिए अप्लाई किया था

  • Hindi News
  • Business
  • BoAt Gears Up For IPO, Plans Rs 2,000 Crore Confidential DRHP Filing Soon

मुंबई7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड बोट वित्त वर्ष 2025-26 में अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO के लिए कॉन्फिडेंशियल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस IPO के जरिए 2,000 करोड़ रुपए जुटाने का प्लान बना रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 1.5 बिलियन डॉलर यानी 12,998 करोड़ रुपए से ज्यादा की वैल्यूएशन पर IPO लाना चाहती है। हालांकि, फाइनल आंकड़े अभी तय नहीं किए गए हैं। बोट का IPO लाने का यह दूसरा प्रयास है।

2022 में भी कंपनी ने IPO के लिए अप्लाई किया था

इससे पहले कंपनी ने 2022 में 2,000 करोड़ रुपए के IPO के लिए अप्लाई किया था। हालांकि, कंपनी ने अनफेवरेबल मार्केट कंडीशन की वजह से अपनी IPO एप्लीकेशन को वापस ले लिया था। उस समय लिस्टिंग के बजाय बोट ने प्राइवेट फंडिंग में 60 मिलियन डॉलर यानी करीब 520 करोड़ रुपए जुटाने का ऑप्शन चुना था।

अमन गुप्ता कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड बोट के फाउंडर हैं।

अमन गुप्ता कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड बोट के फाउंडर हैं।

2024 में कंपनी की वियरेबल मार्केट में 26.7% हिस्सेदारी थी

बोट 2013 में बनी थी। इसके बाद 2014 में कंपनी ने अपना फ्लैगशिप ब्रांड लॉन्च किया था। अब बोट भारत की लीडिंग वियरेबल और ऑडियो डिवाइस मैन्युफैक्चरर में से एक बन गई है। 2024 की दूसरी तिमाही तक कंपनी के पास देश के वियरेबल मार्केट में 26.7% हिस्सेदारी थी।

क्वालकॉम वेंचर्स, इनोवेन कैपिटल, वारबर्ग पिंकस और फायरसाइड वेंचर्स समेत कई प्रमुख निवेशक कंपनी के सपोर्ट्स हैं। मार्केट में अपनी मजबूत प्रेजेंस और निवेशक सपोर्ट की वजह से बोट के IPO को इंस्टीट्यूशनल और रिटेल इन्वेस्टर्स दोनों से अच्छा रिस्पांस मिल सकता है।

DRHP फाइलिंग से boAt को डिटेल्स पब्लिक करने से पहले अपनी फाइनेंशियल और वैल्यूएशन डिटेल्स को फाइनलाइज करने की अनुमति मिलेगी। यह एक ऐसा कदम है, जिसे मार्केट टाइमिंग और रेगुलेटरी अप्रूवल्स की मांग करने वाली कंपनियों द्वारा तेजी से अपनाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *