Blue Origin Mission; Katy Perry Lauren Sanchez Space Travel Update | पहली बार 6 महिलाओं ने स्पेस की सैर की: 11 मिनट में 200KM से ज्यादा सफर; सिंगर कैटी पेरी और जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन शामिल


टेक्सास10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पैराशूट की मदद से मिशन वापस पृथ्वी पर सुरक्षित लैंड हुआ। - Dainik Bhaskar

पैराशूट की मदद से मिशन वापस पृथ्वी पर सुरक्षित लैंड हुआ।

पहली बार 6 महिलाओं ने सोमवार को एक साथ स्पेस की सैर की। इनमें मशहूर हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी, अमेरिकी बिलेनियर जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज शामिल हैं।

अमेरिकी उद्योगपति जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन कंपनी के रॉकेट से उन्होंने यह यात्रा की। रॉकेट ने शाम 7 बजे टेक्सास के वेन होर्न लॉन्च पैड से उड़ान भरी। करीब 11 मिनट के बाद मिशन वापस लौटा।

इस दौरान रॉकेट ने आना-जाना मिलाकर कुल 212 किमी का सफर तय किया। 1963 के बाद अंतरिक्ष यात्रा पर जाने वाला ये पहला ऑल विमेन क्रू है। इससे पहले 1963 में रूसी इंजीनियर वेलेंटिना तेरेश्कोवा ने अकेले अंतरिक्ष की यात्रा की थी।

कैटी पेरी ने धरती पर लौटते ही जमीन को चूमा और एक डेजी फूल को आसमान की ओर उठाया। कैटी पेरी की बेटी का नाम डेजी है।

कैटी पेरी ने धरती पर लौटते ही जमीन को चूमा और एक डेजी फूल को आसमान की ओर उठाया। कैटी पेरी की बेटी का नाम डेजी है।

जेफ बेजोस ने अंतरिक्ष से वापस लौटी अपनी मंगेतर का गले लगाकर वेलकम किया।

जेफ बेजोस ने अंतरिक्ष से वापस लौटी अपनी मंगेतर का गले लगाकर वेलकम किया।

अंतरिक्ष की सैर करने के बाद केरियन फ्लिन ने हाथ फैलाकर खुशी जाहिर की।

अंतरिक्ष की सैर करने के बाद केरियन फ्लिन ने हाथ फैलाकर खुशी जाहिर की।

11 मिनट के सफर की कीमत 1.15 करोड़ रुपए

ब्लू ओरिजिन रॉकेट से स्पेस में 11 मिनट सैर करने की कीमत लगभग 1.15 करोड़ रुपए है। ब्लू ओरिजिन के प्रवक्ता बिल किर्कोस ने CNN को बताया कि आज की उड़ान में कुछ ने किराया दिया, जबकि कुछ ने फ्री में यात्रा की।

हालांकि उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि उनका किराया किसने चुकाया। यह मिशन जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन कंपनी के न्यू शेपर्ड प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसे NS-31 नाम दिया गया है।

कैटी पेरी और लॉरेन के अलावा टीवी प्रेजेंटर गेल किंग, मानवाधिकार कार्यकर्ता अमांडा गुयेन, फिल्म निर्माता केरियन फ्लिन और NASA की पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट आइशा बोवे भी अंतरिक्ष की सैर पर गई थीं।

मिशन के लिए जाते वक्त जेफ बेजोस लॉरेन सांचेज को रवाना करने पहुंचे।

मिशन के लिए जाते वक्त जेफ बेजोस लॉरेन सांचेज को रवाना करने पहुंचे।

स्पेस मिशन की मिनट-टु-मिनट अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं….

अपडेट्स

03:30 PM14 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

लॉरेन सांचेज स्पेस विजिट में स्पेशल डिवाइस लेकर गई थीं

लॉरेन सांचेज स्पेस में अपने साथ एक छोटी सी डिवाइस लेकर गई थीं। जो स्पेस विजिट के दौरान उनकी सीट के नीचे उड़ता रहा। इस डिवाइस को अमेरिकी NGO ‘फ्लोवन फॉर टीचर्स इन स्पेस’ ने बनाया था। इस मकसद ध्वनि, तापमान और दबाव को रिकॉर्ड करना था, ताकि स्कूली बच्चे यह समझ सकें कि न्यू शेपर्ड उड़ान का अनुभव कैसा होता है।

03:15 PM14 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

अपनी स्पेस यात्रा पर गीत लिखेंगी कैटी पेरी

कैटी पेरी ने कहा कि यात्रा के दौरान उन्हें सबसे अधिक प्रेम की भावना महसूस हुई थी। पेरी ने कहा- यह सबसे ऊंचा स्तर है और यह अज्ञात के प्रति समर्पण है, भरोसा है। मैं इस अनुभव को और ज्यादा बयां नहीं कर सकती।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस यात्रा के बारे में कोई गीत लिखेंगी, तो उन्होंने कहा- हां, बिल्कुल 100% लिखुंगी।

03:08 PM14 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

जेफ बजोस ने साल 2000 में की थी ब्लू ओरिजिन की स्थापना

ब्लू ओरिजिन एक प्राइवेट स्पेस कंपनी है जिसकी स्थापना 2000 में अरबपति बिजनेसमैन जेफ बेजोस ने की थी। स्पेस टूरिज्म के साथ साथ यह कंपनी रियूजेबल रॉकेट और मून लैंडिंग सिस्टम समेत लॉन्ग टर्म स्पेस इन्फ्रास्ट्रक्चर भी डेवलप कर रही है।

02:58 PM14 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

सांचेज बोलीं- अंतरिक्ष से धरती बिल्कुल शांत दिख रही थी

जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज ने कहा मुझे इस क्रू पर बहुत गर्व है। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मैंने खिड़की से बाहर देखा और हमें चांद दिखाई दिया।

सांचेज ने आगे कहा- पृथ्वी बहुत शांत दिख रही थी। वह शांत थी, लेकिन सच में जीवंत थी।

02:32 PM14 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

कैटी पेरी ने मिशन के दौरान गाना गाया

मिशन के दौरान सिंगर कैटी पैरी ने लुई आर्मस्ट्रॉन्ग का व्हाट ए वंडरफुल वर्ल्ड गाना गाया।

01:48 PM14 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

ब्लू ओरिजिन मिशन के लॉन्च और वापसी की तस्वीरें…

ऑल विमेन क्रू मिशन के लॉन्च का फुटेज।

ऑल विमेन क्रू मिशन के लॉन्च का फुटेज।

मिशन के वापस पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश की तस्वीर।

मिशन के वापस पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश की तस्वीर।

01:31 PM14 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

रॉकेट लॉन्च देखने के लिए दर्शक भी पहुंचे

सेंटर में लॉन्च देखने के लिए मौजूद दर्शक

सेंटर में लॉन्च देखने के लिए मौजूद दर्शक

अमेरिका की मशहूर टेलीविजन होस्ट ओफ्रा विनफ्रे भी लॉन्च देखने पहुंची।

अमेरिका की मशहूर टेलीविजन होस्ट ओफ्रा विनफ्रे भी लॉन्च देखने पहुंची।

01:22 PM14 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

कैप्सूल में महिला यात्री सवार हुईं, 8 मिनट में लॉन्च होगा

01:02 PM14 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

ऑल विमेन स्पेस मिशन की अंतरिक्ष यात्री…

पृथ्वी से 100 किमी की ऊंचाई पर पहुंचेगा रॉकेट

ब्लू ओरिजिन का रॉकेट अमेरिका के स्थानीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे) टेक्सास से लॉन्च होगा। न्यू शेपर्ड रॉकेट पृथ्वी से 100 किमी की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंचेगा। यह कारमन लाइन को पार करेगा, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतरिक्ष की सीमा माना जाता है।

न्यू शेपर्ड रॉकेट को संचालित करने के लिए किसी पायलट की जरूरत नहीं है। कैप्सूल पैराशूट की मदद से पृथ्वी पर इसकी सॉफ्ट लैंडिंग होगी, जबकि रॉकेट बूस्टर लॉन्च साइट से लगभग दो मील दूर खुद ही लैंड करेगा।

01:01 PM14 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

एक सीट की कीमत करीब 1.14 करोड़ रुपए

ब्लू ओरिजिन एक निजी अंतरिक्ष कंपनी है, जिसकी स्थापना 2000 में जेफ बेजोस ने की थी। हालांकि ब्लू ओरिजिन ने टिकट की पूरी कीमतें नहीं बताई है, लेकिन एक सीट रिजर्व करने के लिए 150,000 डॉलर (लगभग ₹1.14 करोड़) की रुपए देने होते हैं।

न्यू शेपर्ड रॉकेट रियूजेबल रॉकेट है और इसका बूस्टर हर उड़ान के बाद वर्टिकल लैंडिंग के जरिए लॉन्च पैड पर वापस लौट आता है। ब्लू ओरिजिन के मुताबिक, न्यू शेपर्ड का क्रू को दो दिन का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमें शारीरिक फिटनेस, इमरजेंसी प्रोटोकॉल, सुरक्षा उपायों की जानकारी और जीरो ग्रैविटी के प्रोसिजर की जानकारी दी जाती है।

01:01 PM14 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

स्पेस टूरिज्म क्या है?

स्पेस टूरिज्म आम लोगों की एक महंगी अंतरिक्ष यात्रा है। इसमें यात्री कुछ मिनटों या घंटों के लिए पृथ्वी की कक्षा या उप-कक्षा में भेजे जाते हैं। इस दौरान उन्हें जीरो ग्रेविटी का अनुभव होता है और पृथ्वी को अंतरिक्ष देख पाते हैं। । यह अनुभव रोमांचकारी और अनोखा होता है, लेकिन अभी केवल अमीर लोगों की पहुंच में है।

अमेरिकी बिजनैसमेन डेनिस टीटो ने 2001 में रूसी एजेंसी की मदद से अंतरिक्ष की यात्रा की थी। आज वर्जिन गैलेक्टिक, ब्लू ओरिजिन और स्पेसएक्स जैसी प्राइवेट कंपनियां स्पेस टूरिज्म के सेक्टर में काम कर रही है। उड़ान से पहले यात्रियों को स्पेशल ट्रेनिंग दी जाती है।

हालांकि इसमें रोमांच है, लेकिन खतरे भी हैं। पर्यावरण पर नकारात्मक असर और स्पेस में कचरे जैसी चिंताएं भी इससे जुड़ी हैं।

01:00 PM14 अप्रैल 2025

  • कॉपी लिंक

स्पेस मिशन से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

9 महीने 14 दिन बाद पृथ्वी पर लौटीं सुनीता विलियम्स:स्पेसक्राफ्ट का टेम्परेचर बढ़ने पर 7 मिनट संपर्क टूटा, फ्लोरिडा समुद्र तट पर लैंडिंग

भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने 14 दिन बाद 19 मार्च को पृथ्वी पर लौट आए। उनका ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट भारतीय समयानुसार 19 मार्च को सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर स्प्लैशडाउन हुआ, यानी पानी में लैंडिंग हुई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

सुनीता विलियम्स की वापसी की 17 PHOTOS:फायर रिंग जैसा दिखा स्पेसक्राफ्ट; पैराशूट खुले, जब समुद्र में लैंडिंग हुई तो डॉल्फिन ने घेर लिया

भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से पृथ्वी पर लौटने पर 17 घंटे का वक्त लगा। स्पेसक्राफ्ट के पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने पर इसका तापमान 1650 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया था। इस दौरान करीब 7 मिनट के एस्ट्रोनॉट्स से संपर्क टूट गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *