Block pramukh’s husband murdered in Hazaribagh | हजारीबाग में प्रखंड प्रमुख के पति की हत्या: एसडीओ आवास के सामने गली में मारी गोली, जमीन विवाद में मर्डर की आशंका – Hazaribagh News

उदय साव कटकमदाग के मुखिया भी रह चुके हैं। (फाइल)

हजारीबाग में सोमवार की रात कटकमदाग प्रखंड प्रमुख के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली सिर में लगी, जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना एसडीओ आवास के सामने एक गली में हुई।

.

पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे जमीन विवाद हो सकता है। मृतक की पहचान कटकमदाग प्रखंड प्रमुख कुमारी विनीता के पति उदय साव के रूप में की गई। घटना के बाद स्थानीय लोग उदय साव को नजदीकी आरोग्यम असप्ताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह घटना जमीन से जुड़ा हो सकता है: एसपी

घटना की सूचना मिलते ही एसपी अरविंद कुमार सिंह पहुंचे और मामले की जानकारी ली। साथ ही घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया। एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि एसडीओ आवास के सामने एक गली में उदय साव को गोली मारी गई है। एसपी ने यह भी कहा कि यह घटना जमीन से जुड़ा हो सकता है। जांच चल रही है।

अस्पताल में जुटे लोग।

अस्पताल में जुटे लोग।

बरही विधायक ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की

उदय साव कटकमदाग के मुखिया भी रह चुके हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह, समाज सेवी हर्ष अजमेरा भी अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली। वहीं बरही विधायक मनोज यादव ने घटना की निंदा किया और घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है।

एक माह में तीन मर्डर

हज़ारीबाग में एक माह के भीतर तीन घटनाएं हो चुकी है। एक माह के भीतर सिसरी निवासी मंजीत यादव, बड़कागांव निवासी प्रकाश ठाकुर की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *