BJP will be wiped out from Kolhan | भाजपा का कोल्हान से सुपड़ा होगा साफ: इस बार फिर हो जायेगा जुमलेबाज पार्टी आदिवासी का हक अधिकार को छीनना चाहती है, बोले – सीएम चम्पाई सोरेन – Chaibasa (West Singhbhum) News

चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम)3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिमी सिंहभूम। रविवार को गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी की चुनावी सभा को संबोधित करने झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन मझगांव व मंझारी प्रखंड में लोगों को संबोधित किया। उनके साथ झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी चुनावी सभा में शामिल हुए।लोगों को संबोधित करते हुए चंपई सोरेन ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी को भारतीय जुमला पार्टी करार दिया। सीएम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आदिवासियों के हित की सरकार नहीं है उन्होंने आदिवासियों के हित के लिए कुछ भी नहीं किया है।यह कोल्हान पोड़ाहाट का क्षेत्र हमेशा से अपेक्षित रहा है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपने संबोधन में लोगों से अपील की कि जिस तरह हम लोगों ने 2019 के विधानसभा चुनाव में कोल्हान से सुपड़ा साफ हो गया था।इस बार भी सुपड़ा साफ कर देंगे। वही मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भाजपा वाले कभी भी झारखण्ड के हित की बात नहीं करते हैं। हमेशा उनके पीठ पर छुरा घोपने का काम किया है।इस बार लोकसभा चुनाव में उनको सबक सिखाना होगा।मौके पर मंझगांव विधायक निरल पुर्ति, देवेन्द्र नाथ चाम्पिया,व इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *