लखनऊ30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले भाजपा के ही बाबूलाल चौधरी के बेटे रामेश्वर चौधरी को निर्दलीय नामांकन भरने को लेकर बीते गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया। और अब 3 दिन बाद भारतीय जनता पार्टी ने फतेहपुर सीकरी से विधायक पिता बाबूलाल चौधरी को भी कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने विधायक बाबूलाल चौधरी को जारी किया कारण बताओं नोटिस।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जारी किया कारण बताओं नोटिस