BJP reduced OBC reservation, Hemant will make it 27%: Kalpana | भाजपा ने ओबीसी आरक्षण को घटाया, हेमंत 27% करेंगे : कल्पना – Chaibasa (West Singhbhum) News


.

प. सिंहभूम जिले के अलग-अलग जगहों पर रविवार को मंईयां सम्मान यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। चक्रधरपुर, सोनुआ, मनोहरपुर के बाद नोवामुंडी और जगन्नाथपुर में सभा और रोड शो हुआ। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री बेबी महतो, दीपिका पांडेय, मंत्री दीपक बिरुआ, सिंहभूम सांसद जोबा मांझी, विधायक सुखराम उरांव भी मौजूद थे।

कल्पना सोरेन ने कहा कि इस यात्रा का अर्थ आधी आबादी को मान-सम्मान और अधिकार देना है। महिलाएं पद पर न हों तो भी दिन-रात मेहनत करती हैं।‌ वे परिवार और लोगों से स्नेह चाहती हैं। हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना से आधी आबादी को यही मान-सम्मान और अधिकार देने का प्रयास किया है। महागठबंधन के सभी दल संगठित हैं। भाजपा ने ओबीसी आरक्षण को 27 से घटाकर 14 प्रतिशत किया। हेमंत सोरेन 27 प्रतिशत करेंगे।

कल्पना सोरेन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट में कहा कि गोइलकेरा की क्रांति भूमि में आज पहली बार आने का सौभाग्य मिला। मंईयां सम्मान यात्रा को अपना आशीर्वाद देने के लिए सभी माताओं, बहनों और भाइयों को जोहार। हमारी लड़ाई झारखंड के अधिकार के लिए है। षड्यंत्र यात्रा के रूप में भाजपा ने कई नेता दूसरे राज्यों से बुला रखे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *