धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में BJP की रैली को तैयार मंच।
हिमाचल की कांग्रेस सरकार के तीन साल के कार्यकाल के विरोध में भारतीय जनता पार्टी आज धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों से इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लोग बीती रात को ही धर्मशाला पहुंचने शु
.
बीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए जोरावर स्टेडियम और विधानसभा परिसर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को विधानसभा की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए जगह जगह बैरिकेडिंग कर दी है। चप्पे चप्पे पर पुलिस जवान तैनात कर दिए गए है।

जोरावर स्टेडियम पहुंचने लगे बीजेपी कार्यकर्ता।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल ने बताया- सरकार से बेरोजगार, कर्मचारी, पेंशनर, किसान, मजदूर, महिलाएं और उद्योगपति सभी नाराज है। कानून व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है। देवभूमि हिमाचल में दिन दहाड़े गोलियां चल रही है। मर्डर-रेप बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए, कांग्रेस सरकार के कुशासन और जनविरोधी फैसलों के खिलाफ आज भाजपा प्रदर्शन करने जा रही है। उन्होंने कहा- वर्तमान सरकार अब तक की सबसे निकम्मी, दिशाहीन और भ्रष्ट साबित हुई है।
इसी वजह से बीजेपी ने ‘व्यवस्था पतन के तीन साल, बदलो बदलो भ्रष्ट कांग्रेस सरकार’ नारा दिया है।

धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम पहुंचने लगे भाजपा वर्कर।
सरकार पर 28 लाख महिलाओं के 1500-1500 बकाया: BJP
डॉ. बिंदल ने बताया- सरकार ने 28 लाख महिलाओं के 36 महीनों के 1500-1500 रुपए बकाया है। कर्मचारियों-पेंशनर को सरकार ने 10 हजार करोड़ देने है।
शांतिपूर्ण प्रदर्शन में हस्तक्षेप न करे सरकार: बिंदल
भाजपा अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि पार्टी का प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा। उन्होंने कहा- यदि सरकार प्रदर्शन में हस्तक्षेप करती है और माहौल खराब करती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस प्रदर्शन में भाजपा का पूरा नेतृत्व, विपक्ष के सदस्य, सांसद, विधायक, महिला और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में भाजपा के प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया मंच।
ABVP पर लाठीचार्ज की निंदा
डॉ. बिंदल ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के वर्करों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि सरकार युवाओं की आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ABVP के प्रदर्शन पर हुई इस कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर फेल: कटवाल
भाजपा महामंत्री संजीव कटवाल ने बताया- सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है। सुक्खू सरकार ने प्रदेश को कर्जदार बनाया है। कांग्रेस सरकार की लीकर पॉलिसी पूरी तरह विफल रही है। हजारों करोड़ रुपए के विकास प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में डाल दिए गए है। आपदा प्रभावित मदद की राह ताक रहे हैं।
धर्मशाला में भाजपा के प्रदर्शन के PHOTOS…

धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में बीती रात को भाजपा नेता रैली स्थल का जायजा लेते हुए।

धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में कार्यकर्ताओं के बैठने को लगाई गई कुर्सियां।

धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में होने वाली बीजेपी की रैली के लिए पहुंचने लगे भाजपा वर्कर।
