BJP meeting in Saharsa | सहरसा में भाजपा की बैठक, नव मनोनीत पदाधिकारियों का सम्मान: प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा के आगमन की तैयारियों की समीक्षा – Saharsa News


बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ता।

सहरसा के पटुआहा स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह ने किया।

.

बैठक में 1 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दिन विधान पार्षद सह प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा सहरसा पधारेंगे। वे जिला कार्यालय में सुबह 11 बजे से भाजपा के सभी जिला पदाधिकारियों, मंच मोर्चा जिला अध्यक्षों, पूर्व पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और मंडल महामंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

इस बैठक में मतदाता पुनरीक्षण और बूथ सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा होगी। कार्यक्रम में विधायक और पूर्व विधायक भी शामिल होंगे।

आज की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी नव मनोनीत जिला पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, मनीष कुमार, राजीव रंजन साह, मिहिर झा, श्यामल पौदार, पूजा सिंह राठौड़, रिंकी देवी उपस्थित थे।

इसके अलावा जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह, अनमोल भगत, भैरवा नंद झा, जिला मंत्री पंकज पाठक, मुकेश मानस कुमार, गौरव अरविंद भगत, बिपीन कुशवाहा, रंजना देवी, अंजू कुशवाहा भी मौजूद थे।

जिला कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, संतोष गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सुमीत सिन्हा, अमर ज्योति, जिला प्रवक्ता महावीर यादव, अभिषेक पांडेय, रमन कुमार, अभिनंदन कुशवाहा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुगामनी देवी और अति पिछड़ा मोर्चा के सुबोध साह को भी सम्मानित किया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *