- Hindi News
- Local
- Gujarat
- BJP Gujarat Surat Candidate; Mukesh Dalal Vs Congress Nilesh Kumbhani | Lok Sabha Election
सूरत13 दिन पहले
- कॉपी लिंक

निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को मुकेश दलाल को जीत का सर्टिफिकेट सौंपा।
लोकसभा चुनाव में भाजपा का खाता खुल गया है। गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से सोमवार को BJP कैंडिडेट मुकेश दलाल निर्विरोध चुने गए। दरअसल यहां से कांग्रेस कैंडिडेट नीलेश कुंभाणी का पर्चा रद्द हो गया था। उनके पर्चे में गवाहों के नाम और हस्ताक्षर में गड़बड़ी थी।
इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस समेत 10 प्रत्याशी मैदान में थे।