Bihar women’s and men’s volleyball team formed | महिला और पुरुष वालीबॉल टीम का गठन: खिलाड़ियों को बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में मिलेगा प्रशिक्षण, नेशनल चैम्पियनशिप में होंगे शामिल – Nalanda News

बिहार महिला और पुरुष वालीबॉल टीम का हुआ गठन

बिहार की सीनियर महिला और पुरुष वालीबॉल टीम का गठन हो गया है, जो 7 से 13 जनवरी 2025 तक जयपुर, राजस्थान में होने वाली सीनियर वालीबॉल नेशनल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेगी।

.

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि बिहार के पुरुष वालीबॉल टीम में खिलाड़ियों के चयन के लिए 15 दिसंबर को पाटलिपुत्र खेल परिसर में खिलाड़ियों का चयन ट्रायल रखा गया था। राष्ट्रीय स्तर के वालीबॉल प्रशिक्षकों और अनुभवी चयनकर्ताओं की निगरानी में यह एक दिवसीय चयन ट्रायल हुआ। इसमें से 22 खिलाड़ी बिहार वालीबॉल टीम के लिए चयनित हुए।

इसी तरह पाटलिपुत्र खेल परिसर में ही 18 दिसंबर को बिहार महिला वालीबॉल टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल किया गया। जिसमें से 16 खिलाड़ियों का चयन हुआ।

बिहार के पुरुष वालीबॉल टीम के खिलाड़ियों के नाम

1. अनुज कुमार सिंह 2. हिमांशु कुमार 3. अमन कुमार 4. श्रवण कुमार 5.आशीष कुमार 6.अंकित कुमार 7.विश्वजीत कुमार 8.रौशन कुमार 9.दीपू कुमार 10. पवन कुमार 11.मुकुल आनंद 12.हर्षवर्धन 13.मोनु कुमार 14.अंकुर कुमार 15. अनुपम कुमार सिंह 16. हिम्मत कुमार 17. नवीन सिंह 18. विशाल कुमार 19. रोहित कुमार 20.ललित कुमार 21.गौरव कुमार सिंह 22.आशीर्वाद कुमार।

चयनित खिलाड़ियों का बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में होगा विशेष प्रशिक्षण।

चयनित खिलाड़ियों का बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में होगा विशेष प्रशिक्षण।

बिहार महिला वालीबॉल टीम के खिलाड़ियों के नाम

1. संध्या कुमारी 2.खुशी कुमारी 3.लवली कुमारी 4.प्रेरणा कुमारी 5.पूजा कुमारी 6.खुशी कुमारी (2) 7.अंजली कुमारी 8.मौसम कुमारी 9.मुस्कान कुमारी 10.अदिति सिंह 11. पिंकी कुमारी 12. अदिति सिंह (2)13. खुशी कुमारी (3) 14.आंचल सिंह 15.जिया मॉन्डल 16. नेहा कुमारी।

महिला और पुरुष दोनों टीम के चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *