- Hindi News
- National
- Bihar Election 2025 LIVE Update Tejashwi Yadav Nitish Kumar BJP JDU RJD Congress
नई दिल्ली/पटनाकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

बिहार चुनाव में इन दिनों NDA और I.N.I.D.A गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को कटिहार में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा- नीतीश चाचा पलटी मारकर भाजपा में चले गए।
तेजस्वी बोले- बीजेपी को अगर बिहार में किसी ने जगह दी तो वह नीतीश कुमार हैं। हम लोगों ने कभी भी घुटने नहीं टेके। सत्ता में आने पर उनकी सरकार मुस्लिमों के मर्जी के खिलाफ लाए गए वक्फ बिल को कूड़ेदान में फेंक देगी।
इससे पहले पटना में भी तेजस्वी ने पंचायत प्रतिनिधियों, PDS डीलर, नाई, कुम्हार, लोहार समाज के लोगों के लिए भी कई घोषणाएं की। तेजस्वी ने वादा किया कि पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना किया जाएगा।
इधर, शनिवार को रामपुर-डूमरा गांव में सभा को संबोधित करने पहुंचे अनंत सिंह का मंच टूट गया। अनंत सिंह समेत मंच पर मौजूद सभी लोग नीचे गिर पड़े। अनंत जदयू की टिकट पर मोकामा से चुनाव लड़ रहे हैं।


बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
लाइव अपडेट्स
17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तेजस्वी की कटिहार में बोले- सरकार बनी तो वक्फ बिल को कूड़े में फेंकेगे
कटिहार पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा, नीतीश कुमार पलटी मारकर भाजपा में चले गए। बीजेपी को अगर बिहार में किसी ने जगह दी, तो वह नीतीश कुमार हैं।जब हमारी सरकार थी तो किसी में हिम्मत नहीं थी कि कोई दंगा करवा ले। हमलोगों ने कभी भी घुटने नहीं टेके। बीजेपी वाले सबसे ज्यादा लालू यादव से डरते हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि जो मुस्लिमों के मर्जी के खिलाफ जो कानून बीजेपी लाई है, हमारी सरकार बनने पर उसे कूड़ेदान में फेंक देंगे।
32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
केंद्रीय मंत्री बोले- जीतेंगे तब न सीएम बनेंगे तेजस्वी; चुनाव हारने का किया दावा
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने वैशाली जिले के हाजीपुर में मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव नहीं जीतेंगे और न ही मुख्यमंत्री बन पाएंगे। उन्होंने तेजस्वी यादव के राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठाए। राय ने तेजस्वी यादव के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने खुद को ‘जुबान का पक्का’ बताया था। पढ़ें पूरी खबर…
06:59 AM26 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
पवन सिंह की पत्नी के सपोर्ट में अक्षरा सिंह बोलीं- वे अपने बलबूते आगे बढ़ रहीं

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। वे लगातार जनसंपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही हैं। इस बीच भोजपुरी की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने ज्योति सिंह का सपोर्ट किया है। अक्षरा सिंह ने कहा- अच्छी बात है कि ज्योति सिंह चुनाव लड़ रही हैं। एक महिला होकर मैं बहुत ही ज्यादा अच्छा चाहती हूं। आज वे जो कुछ भी कर रही हैं अपने बलबूते कर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर…
06:39 AM26 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
मनोज तिवारी बोले- वक्फ बोर्ड बिल पर गुमराज कर रही RJD
सांसद मनोज तिवारी ने कहा- ये लोग पहले से ही जनता को भ्रमित कर रहे हैं। वक्फ बोर्ड का बिल संसद में पारित होता है, विधानसभा में नहीं। अपनी क्षमता के अनुसार बोलना चाहिए। जब RJD की सरकार थी, तो अपराधियों का राज था। ये लोग ‘जय शहाबुद्दीन’ का नारा लगाते हैं। तेजस्वी यादव की जुबान 56 इंच की है जबकि एनडीए का सीना 56 इंच का है। बिहार को लूटना ही इनकी पहचान है।
06:30 AM26 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
तेजप्रताप बोले- चुनाव जीते तो महुआ में इंटरनेशनल स्टेडियम बनवाएंगे

वैशाली में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक बड़ा चुनावी वादा किया है। उन्होंने अपनी विधानसभा सीट महुआ में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। यादव का दावा है कि चुनाव जीतने के बाद वे इस स्टेडियम का निर्माण करवाएंगे, जहां भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच आयोजित किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…
06:26 AM26 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
पटना में तेजस्वी यादव के ऐलान
- नाइयों, मिट्टी के बर्तन बनाने वालों और बढ़ई को 5 लाख रुपए का ब्याज मुक्त लोन मिलेगा।
- पीडीएस वितरकों की प्रति क्विंटल मार्जिन मनी में बढ़ोतरी की जाएगी।
- पंचायती राज व्यवस्था के प्रतिनिधियों को पेंशन और 50 लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा।
- चायती राज व्यवस्था के प्रतिनिधियों के भत्ते दोगुने कर दिए जाएंगे।
06:11 AM26 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
तेजस्वी यादव की आज 3 जनसभाएं
तेजस्वी यादव आज कटिहार में सीमांचल के 3 जिलों में जनसभा को संबोधित करेंगे। सबसे पहले कटिहार के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र वे राजद प्रत्याशी इशरत परवीन के समर्थन में प्रचार करेंगे।
कटिहार के बाद तेजस्वी, अररिया और किशनगंज में भी रैली करेंगे। तेजस्वी इस जनसभा के माध्यम से इन दोनों प्रमुख मतदाता समूहों को साधने का प्रयास करेंगे। इस दौरान महागठबंधन के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
