Bhiwani CM Flying Raid update | भिवानी में सीएम फ्लाइंग का छापा: लेबर विभाग के रिकार्ड की छानबीन; दो कर्मचारी मिले गायब, 15 दिन में तीसरी बार रेड – Bhiwani News


लेबर विभाग के रिकार्ड की छानबीन करते हुए सीएम फ्लाइंग की टीम

भिवानी में सीएम फ्लाइंग ने श्रम विभाग कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की है। की। दो कर्मचारी गायब मिले। रेड के दौरान कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।

.

सीएम फ्लाइंग रोहतक के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजबीर सिंह व भिवानी के सीआईडी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में आज दोपहर को भिवानी लघु सचिवालय श्रम विभाग कार्यालय में छापा मारकर कर जांच की गई।

टीम सदस्यों ने वहां पर सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर को कब्जे में लेकर जांच की। इस दौरान एक क्लर्क व महिला पीएन गैर हाजिर मिली। इसके बाद सीएम फ्लाइंग ने वहां का अन्य रिकार्ड कब्जे में लेकर छानबीन की।

हालांकि जांच में किसी तरह की बड़ी गड़बड़ी नहीं मिली। इस दौरान सीएम फ्लाइंग टीम ने वहां विभिन्न कार्य से आए श्रमिकों व अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किए। श्रमिकों के लंबित कार्य मौके पर ही करवाए गए। सीएम फ्लाइंग टीम की रेड से आसपास के आफिसों में भी हड़कंप मचा रहा। 15 दिनों के दौरान सीएम फ्लाइंग की यह तीसरी बार रेड है। इससे पहले कृषि विभाग व बिजली वितरण निगम में रेड की थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *