Bharti Singh has stone in her gall bladder, admitted in hospital, gives information while crying; she is missing her son | भारती सिंह के गॉल ब्लैडर में स्टोन: हॉस्पिटल में भर्ती, तीन दिनों से पेट दर्द की शिकायत थी; वीडियो शेयर कर दी जानकारी

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कॉमेडियन भारती सिंह हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उनके गॉल ब्लैडर में पथरी हो गई है। इसकी वजह से ऑपरेशन की भी नौबत आ गई। उन्हें पिछले तीन दिन से पेट दर्द की शिकायत थी। जब टेस्ट कराया तो गॉल ब्लैडर में स्टोन निकल गया।

भारती ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी बीमारी पर बात कर रही हैं। इस दौरान वे अपने दो साल के बेटे को भी काफी मिस कर रही हैं। यह बात कहते हुए उनके आंसू भी निकल आए।

टेस्ट कराया तो स्टोन निकला
भारती सिंह ने कहा कि उन्हें पहले लगा कि पेट में कोई इन्फेक्शन है या फूड पॉइजनिंग हो गई है। हालांकि टेस्ट के बाद पता चला कि पित्त की थैली में पथरी है। यह बीमारी ऐसी है, जो बिना ऑपरेशन के सही नहीं हो सकती। भारती इस वक्त मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

भारती ने हॉस्पिटल से अपना हेल्थ अपडेट दिया है।

भारती ने हॉस्पिटल से अपना हेल्थ अपडेट दिया है।

बेटे से दूर भारती का दर्द छलका
भारती अपने दो साल के बेटे लक्ष्य को काफी मिस कर रही हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार है कि वो अपने बेटे से दूर हैं। भारती ने कहा- बेटा घर पर है और खेल रहा है। जब वो पूछता है कि मम्मी कहां हैं तो हर्ष ( भारती के पति) कहता है कि मैं शूट पर गई हूं। ऐसा नहीं है कि उसे देखने वाला कोई नहीं है। उसकी दादी और चाची देख-रेख में हैं, लेकिन मैं यानी उसकी मां ही उससे दूर हूं।

बेटे के साथ भारती की एक तस्वीर।

बेटे के साथ भारती की एक तस्वीर।

भारती ने 2017 में की शादी, 2022 में बेटे का जन्म हुआ
बता दें, भारती ने 2017 में राइटर हर्ष लिंबाचिया से शादी की थी। 2022 में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। भारती, हर्ष से 7 साल बड़ी हैं। दोनों ने तकरीबन 7 साल की डेटिंग के बाद एक-दूसरे को अपना हमसफर चुना था। हर्ष ने पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक के डायलॉग लिखे थे। इसके अलावा फिल्म ‘मलंग’ का टाइटल ट्रैक भी उन्होंने ही लिखा था। दूसरी तरफ भारती सिंह कॉमेडी जगत का जाना पहचाना नाम हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *