भंडारा1 दिन पहले
- कॉपी लिंक

भंडारा की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में धमाके के बाद निकलता धुआं और रेस्क्यू के लिए पहुंची टीम।
महाराष्ट्र के भंडारा में सेना की हथियार फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह करीब 10:40 बजे धमाका हुआ। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 5 घायल हैं।
फैक्ट्री प्रबंधन ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि धमाके के बाद फैक्ट्री में फंसे सभी 13 लोगो को निकाल लिया गया है। इनमें 5 घायल हैं, जिन्हें जरूरी मेडिकल सपोर्ट दिया जा रहा है।
धमाका फैक्ट्री की LTPE बिल्डिंग नं. 23 में हुआ था। इसकी जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।
धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। धमाके के बाद लोहे और पत्थर के टुकड़े दूर-दूर बिखरे हुए दिखाई दिए।
धमाके के बाद के हालात, तस्वीरों में…

भंडारा ओर्डनेंस फैक्ट्री अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ और कंट्रोल करती पुलिस।

घायलों और जान गंवाने वाले लोगों को ऑर्डनेंस फैक्ट्री अस्पताल ले जाती रेस्क्यू टीम।

ब्लास्ट के बाद कई किलोमीटर दूर तक फैक्ट्री से निकलता धुआं दिखाई दे रहा है।

ब्लास्ट से लोहे का बड़ा सा टुकड़ा भी फैक्ट्री के आसपास के इलाके में उड़ कर पहुंचा।

ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री के आसपास के रास्ते से गुजर रहे लोग वहीं खड़े हो गए।

ब्लास्ट के बाद पत्थर के टुकड़े कई मीटर दूर तक उड़ कर आए।

भंडारा स्थित सेना के हथियार निर्माण फैक्ट्री का एंट्री और एग्जिट गेट।
RDX बनाने वाली ब्रांच में हुआ धमाका जवाहरनगर स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री की RKR की ब्रांच सेक्शन में यह ब्लास्ट हुआ है। यहां RDX बनाने के लिए किया जाता है। इसी में यह विस्फोट हुआ। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जिस इमारत में विस्फोट हुआ, वह पूरी तरह नष्ट हो गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने हादसे को मोदी सरकार की विफलता बताया है।
टेस्टिंग फैसिलिटीज और लेबोरेटरीज भी भंडारा की इस फैक्ट्री में सेना के लिए एसिड से लेकर कई तरह के विस्फोटक बनाए जाते हैं। यहां टेस्टिंग फैसिलिटीज और अत्याधुनिक लेबोरेटरीज भी हैं। छोटे हथियारों में इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक स्पेरिकल पाउडर भी यहीं बनाया जाता है। इस पाउडर का इस्तेमाल पहली बार दूसरे विश्व युद्ध में किया गया था। 1960 से इसे सिविलियंस को दिया जाना शुरू किया गया था।
रक्षा मंत्री बोले- राहत के प्रयास जारी घटना को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- महाराष्ट्र के भंडारा में आयुध कारखाने में हुए विस्फोट के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। बचाव दल घटनास्थल पर तैनात हैं। प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
2024 में भी ऐसी ही घटना हुई थी
जनवरी 2024 में भी भंडारा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के सीएक्स डिपार्टमेंट में विस्फोट हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उससे पहले भंडारा के पास सनफ्लैग कंपनी में विस्फोट हुआ था, जिसमें तीन कर्मचारी झुलस गए थे। आज की घटना इस साल की पहली ऐसी घटना है।
————————————————-
धमाके से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
पिछले साल जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था, 2 कर्मचारियों की मौत हुई थी

जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया (OFK) में अक्टूबर में भीषण ब्लास्ट हो गया। इसमें दो कर्मचारियों की मौत हो गई। 10 से ज्यादा झुलस गए थे। हादसे में एलेक्जेंडर टोप्पो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि रणवीर कुमार की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। एलेक्जेंडर टोप्पो का शव सेक्शन के आसपास 9 हिस्सों में मिला था। पूरी खबर पढ़ें
जयपुर में LPG टैंकर में ब्लास्ट, 14 जिंदा जले: ट्रक की टक्कर से आग लगी, 200 फीट ऊंची लपटें उठीं

जयपुर में 21 दिसंबर की सुबह LPG गैस से भरे टैंकर में ब्लास्ट होने से 14 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में 32 लोग झुलस गए थे। भारत पेट्रोलियम का टैंकर अजमेर से जयपुर की तरफ आ रहा था। सुबह करीब 5:44 बजे एक स्कूल के सामने टैंकर ने यू-टर्न लिया। इसी समय जयपुर से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़ें…
