लदनियां| प्रखंड की 13 पंचायतों में पैक्स चुनाव के लिए जारी नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को विभिन्न पदों पर नामांकन के लिए प्रत्याशी व समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न पदों पर नामांकन के लिए सुबह से ही प्रत्याशी व उनके समर्थक प्रखंड सह अंचल का
.

बेनीपट्टी| प्रखंड की 26 पंचायतों में आगामी 3 दिसंबर को 5वें चरण के तहत होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर मंगलवार से प्रखंड सह अंचल कार्यालय प्रांगण में बनाए गए 4 काउंटरों पर अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के प्रत्याशियों का नामांकन प्रारंभ हुआ। पंचायत पैक्स अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन प्रखंड की अरेर दक्षिणी पंचायत से प्रदीप कुमार झा बासु, परसौना से निवर्तमान अध्यक्ष सिदार्थ शंकर झा, धकजरी से निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाशचंद्र मिश्र, बर्री से निवर्तमान अध्यक्ष सत्यजीत राय, मनपौर से राजेंद्र कुमार झा व ढंगा पंचायत से दुर्गानंद झा सहित कुल 22 प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए प्रथम दिन प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से 52 अभ्यर्थियों ने पर्चा भरा।
फुलपरास| कालापट्टी पंचायत पैक्स अध्यक्ष पद के लिए पप्पू कुमार चांद सहित सामान्य, पिछड़ा, अति पिछड़ा और एससी वर्ग के सभी 11 सदस्य निर्विरोध चुने गए। इस पैक्स के लिए अध्यक्ष 2009 से लगातार पप्पू कुमार चांद चुने जाते आ रहे हैं। जबकि पैक्स अध्यक्ष के लिए विजय कुमार यादव, सबरी झा एवं अन्य दर्जनों लोग मैदान में डटे हुए हैं। बता दे की फुलपरास प्रखंड में तीसरे चरण में पैक्स का चुनाव होने जा रहा है।
भास्कर न्यूज|कलुआही प्रखंड में पैक्स चुनाव के चौथे चरण में नामांकन की अंतिम दिन कुल 39 लोगों ने पैक्स अध्यक्ष पद एवं सदस्य पद पर करीब 80 लोगों ने पर पर्चा भरा। कलुआही प्रखंड की पंचायत पाली मोहन से वरुण कुमार सिंह ने पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा भरा। वरुण कुमार सिंह लगातार तीन बार से जीतते आ रहे हैं। इस बार चौथी वार पैक्श अध्यक्ष पद पर नामांकन पर्चा भरे है। उन्होंने कहा कि पिछली बार उन्होंने पैैक्स गोदाम का निर्माण कर गोदाम तक सड़क बनायाजिससे किसानों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इस बार मतदाताओं के आशीर्वाद से जीत जाएंगे तो पंचायत के लोगों के लिए एंबुलेंस सेवा बहाल कराएंगे जिससे पंचायत के सभी वर्गों के लोगों की सुविधा होगा। पंचायत कालिकापूर से पैक्श अध्यक्ष पद पर उदय शंकर सिंह ने नामांकन पर्चा भराा उदय शंकर सिंह इससे पूर्व तीन बार पैक्श अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। उन्होंने चौथी बार पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा भरा है। पंचायत नरार पश्चिमी से पैक्स अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार सिंह ने नामांकन पर्चा भरा। वे पंचायत नरार पश्चिमी के निवर्तमान पैक्श अध्यक्ष भी हैं। पंचायत मलमल दक्षिणी से उप मुखिया घूरन यादव के पिता वासुदेव यादव ने पैक्स अध्यक्ष पद पर नामांकन पर्चा भरा। पंचायत कालिकापूर से सुरेश प्रसाद सिंह ने पैक्श अध्यक्ष पद पर नामांकन पर्चा भरा है पिछली बार भी कुछ वोटो से दूसरी नंबर पर रह गए थे। सभी पैक्स अध्यक्ष पद पर नामांकन करने आए लोगों के साथ भारी संख्या में मतदाता, शुभचिंतक, सामाजिक कार्यकर्ता हजारों की संख्या में पहुंचे थे। कलुआही पुलिस पुअनि गोरख राम एवं सभी पुलिसकर्मी चाक चौबंद व्यवस्था में डटे हुए थे। कलुआही प्रखंड विकास पदाधिकारी स्वर्ण वर्षा ने बताया कि कलुआही प्रखंड में कुल 11 पंचायत में 26 पैक्स बूथ है।