सुनील उर्फ अवतार सिंह, मृतक का फाइल फोटो
बठिंडा जिले के उपमंडल तलवंडी साबो में नशे के कारण एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी मनी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है।
.
घटना गुरुसर जागा गांव की है। मृतक की पहचान सुनील उर्फ अवतार सिंह (19) नाम से हुई है। जो पढ़ाई के साथ काम भी करता था। उसके पिता की करीब 7 साल पहले मौत हो गई थी। उसके दादा-दादी ने उसकी देखभाल करते थे।

सुनील से मौत से परिजन में मातम
गांव के ही युवक ने लगाया इंजेक्शन
मृतक के परिजनों के मुताबिक, कल जब वह काम पर गया था, तो गांव के ही एक युवक ने उसकी नश में इंजेक्शन लगा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। जिसके बाद उसे तलवंडी साबो अस्पताल से बठिंडा अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
डीएसपी राजेश स्नेही ने बताया कि नशे के कारण सुनील पुत्र स्वर्गीय इकबाल सिंह उर्फ शिंदा निवासी गुरुसर जग्गा की मौत हो गई। आरोपी मनी सिंह पुत्र गोरा सिंह निवासी गुरुसर जगा पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।