Bathinda murder case 3 accused arrested | बठिंडा में हत्या के मामले में 3 गिरफ्तार: तांत्रिक महिला ने सहेली के पति का किया था मर्डर; आंगन में दफनाया था शव – Bathinda News


बठिंडा के पुलिस ने हत्या के मामले में महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तांत्रिक महिला ने सहेली के पति की बेरहमी से हत्या कर दी थी। मृतक के शव को आंगन में दफना दिया था। इससे पहले पुलिस ने तांत्रिक महिला और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया था।

.

पकड़े गए आरोपियों मे तांत्रिक की मौसी,पिता और उसका पति शामिल है। 18 नवंबर को लापता हुए तलवंडी साबो के युवक बलवीर सिंह के मामले में तलवंडी साबो पुलिस ने बड़ा खुलासा किया था। जिसमें पुलिस ने मृतक बलवीर सिंह की लाश को गांव गांटवाली के एक घर से बरामद किया।

5 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला

इस मामले में मृतक के भाई प्रलाद सिंह के बयान पर बलवीर सिंह की बेरहमी से हत्या करने वाले 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसमें कथित आरोपी तलवंडी साबो निवासी मृतक की पत्नी सुखवीर कौर, तांत्रिक गुरप्रीत कौर और तांत्रिक की मौसी वीरपाल कौर, वासियान गाटवाली थे। तांत्रिक के पिता लीला सिंह और तांत्रिक के पति नोरंग (हरियाणा) के कुलविंदर सिंह का नाम शामिल है।

तांत्रिक की मौसी,पिता और पति गिरफ्तार

थाना तलवंडी साबो एसएचओ सरबजीत कौर ने बताया कि तांत्रिक की मौसी वीरपाल कौर निवासी गतवाली, तांत्रिक के पिता लीला सिंह और तांत्रिक के पति कुलविंदर सिंह निवासी नोरंग (हरियाणा) जो हत्या की वारदात में सहयोग करते थे और मामले में नामजद थे। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। इनको अदालत में पेश किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *