Badrinath Yatra 2025 LIVE Photos Update | Char Dham Yatra | बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले: 2 घंटे में 10 हजार श्रद्धालु मंदिर पहुंचे; दैनिक भास्कर पर सबसे पहले दर्शन करें

चमोली10 मिनट पहलेलेखक: देवांशु तिवारी

  • कॉपी लिंक
कपाट खुलने के साथ ही अब श्रद्धालु अगले 6 महीने तक बद्रीविशाल के दर्शन कर पाएंगे। - Dainik Bhaskar

कपाट खुलने के साथ ही अब श्रद्धालु अगले 6 महीने तक बद्रीविशाल के दर्शन कर पाएंगे।

बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार सुबह 6 बजे खोल दिए गए। मंदिर के रावल (मुख्य पुजारी) ने गणेश पूजा के बाद मंदिर के कपाट खोले। महिलाओं ने लोकगीत गाए। गढ़वाल राइफल्स के बैंड ने पारंपरिक धुनें बजाईं। इसी के साथ चारधाम यात्रा पूरी तरह से शुरू हो गई है।

कपाट खुलने के बाद अगले 2 घंटे में 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पूजन-दर्शन किए। श्रद्धालु अगले 6 महीने तक भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर पाएंगे। दैनिक भास्कर एप आपको बद्रीनाथ धाम के सबसे पहले दर्शन करा रहा है।

3 मई को भगवान बद्रीविशाल की पालकी, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, कुबेर और उद्धव की उत्सव डोली धाम पहुंची थी। इससे पहले 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री-यमुनोत्री धाम और 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए थे।

बद्रीनाथ धाम की 5 तस्वीरें…

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

कपाट खुलने से पहले पुजारियों ने मंदिर के बाहर वैदिक मंत्रोच्चार किया।

कपाट खुलने से पहले पुजारियों ने मंदिर के बाहर वैदिक मंत्रोच्चार किया।

गढ़वाल राइफल्स के बैंड ने पारंपरिक धुनें बजाईं।

गढ़वाल राइफल्स के बैंड ने पारंपरिक धुनें बजाईं।

बद्रीनाथ धाम मंदिर को 40 कुंटल फूलों से सजाया गया।

बद्रीनाथ धाम मंदिर को 40 कुंटल फूलों से सजाया गया।

3 मई को भगवान बद्रीविशाल की पालकी धाम पहुंची थी।

3 मई को भगवान बद्रीविशाल की पालकी धाम पहुंची थी।

कपाट खुलने से जुड़े अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बद्रीनाथ धाम के नीचे तेज प्रवाह में बहती अलकनंदा नदी

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड का पारंपरिक लोक नृत्य करते स्थानीय कलाकार

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रद्धालु तप्त कुंड में स्नान के बाद दर्शन के लिए पहुंच रहे

यमुनोत्री धाम की तरह ही श्रद्धालु बद्रीनाथ मंदिर में मौजूद तप्त कुंड में स्नान करके भगवान के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। बर्फीले पहाड़ों से घिरे बद्रीनाथ धाम में मौजूद तप्त कुंड में अलकनंदा नदी के जल की गर्म धारा आती है।

मान्यता है कि जो भी तप्त कुंड में स्नान कर भगवान बद्री विशाल के दर्शन करता है उसे बैकुंठ धाम प्राप्त होता है।

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंदिर समिति का प्रसाद पैकेज, कीमत 150 रुपए

बद्रीनाथ धाम मंदिर समिति ने इस बार भगवान के लिए खास प्रसाद पैकेज तैयार करवाए हैं। दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालु सीधे मंदिर स्टॉल से जाकर यह प्रसाद का पैकेट खरीद सकते हैं। इसमें श्रृंगार के सभी सामान, प्रसाद और तुलसी की विशेष माला है। कीमत 150 रुपए है।

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रद्धालु मंदिर में शिव प्रतिमा लेकर पहुंचे

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला बोले- धाम में पूरी व्यवस्थाएं हैं

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चमोली प्रशासन ने धाम में पॉलीथिन नहीं लाने की अपील की

चमोली जिला प्रशासन ने इस बार बद्रीनाथ धाम की तीर्थयात्रा को पॉलीथिन मुक्त रखने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने धाम और यात्रा पड़ावों पर पड़ने वाले होटल और ढाबा संचालकों को पॉलीथिन का उपयोग कम से कम करने का आग्रह किया है।

उन्होंने प्रतिष्ठानों को साफ-सुथरा करने के लिए कहा है। कर्णप्रयाग, गौचर, नंदप्रयाग, पीपलकोटी, ज्योतिर्मठ, गोविंदघाट और पांडुकेश्वर के होटलों के संचालकों को अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट चस्पा करने और फायर सिलेंडर रखने के निर्देश दिए हैं।

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुलदीप नेगी ने बताया- कपाट खुलने पर स्थानीय लोग त्योहार मनाते हैं

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिवम रात 9 बजे से दर्शन के लिए लाइन में खड़े थे

59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुबह साढ़े 8 बजे तक 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु धाम पहुंचे

03:05 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

CM धामी बोले- देशभर से श्रद्धालु बद्रीनाथ पहुंचे हैं

03:00 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

फरीदाबाद के वृतांत शर्मा ने चारधाम यात्रा पूरी की

02:48 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

दर्शन के लिए मंदिर के मुख्य द्वार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

02:45 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

स्थानीय महिला श्रद्धालु अपने अनुभव और लोकनृत्य के बारे में बता रहीं…

02:39 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

श्रद्धालु गोकुल जोशी ने कहा- देवभूमि उत्तराखंड में स्वर्ग है

02:31 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

मंदिर के पुजारी भास्कर राजपुरोहित बद्रीनाथ धाम के महत्व के बारे में बता रहे…

01:47 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

बद्रीनाथ के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा पूरी तरह शुरू

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा पूरी तरह शुरू हो गई है। मंदिर परिसर में 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी भगवान के दर्शन पूजन के लिए मंदिर पहुंचे हैं। इसके चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

01:42 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

लोकगीत गाकर महिलाओं ने भगवान का स्वागत किया

धाम के कपाट खुलने के साथ ही मुख्य द्वार के सामने उत्तराखंड की महिलाएं स्थानीय लोकगीत से भगवान का स्वागत कर रही हैं।

01:15 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

मंदिर में 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद

धाम के कपाट खुलते ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरे मंदिर परिसर को सिक्योरिटी जोन में ले लिया गया है। गढ़वाल राइफल्स, SDRF, PAC और LIU के 500 जवान तैनात किए गए हैं।

बद्रीनाथ धाम में माइनस 2 डिग्री के तापमान में भी श्रद्धालुओं तांता लगा हुआ है। सुबह 6:40 बजे तक मंदिर परिसर में 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद थे। धाम में हल्की धूप खिली हुई है इसलिए लोगों को ठंड का एहसास कम हो रहा है।

01:12 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

शंकराचार्य बोले- श्रद्धालु बड़ी संख्या में आएं

मंदिर के कपाट खुलने के बाद जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, ‘आज पूरा देश खुश है। श्रद्धालुओं को बड़ी संख्या में धाम में पूजा-अर्चना के लिए आना चाहिए। भक्तों को यहां आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होती है।’

01:10 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

CM धामी बद्रीनाथ धाम पहुंचे

12:57 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

नए रावल पूजा कर रहे हैं, केरल के अमरनाथ नंबूदरी को जिम्मेदारी

अमरनाथ 24वें रावल हैं, जो बद्रीनाथ धाम में 250 साल पुरानी इस परंपरा को जारी रखेंगे।

अमरनाथ 24वें रावल हैं, जो बद्रीनाथ धाम में 250 साल पुरानी इस परंपरा को जारी रखेंगे।

बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी केरल के नंबूदरी ब्राह्मण होते हैं, जिन्हें रावल कहा जाता है। पिछले साल तक ईश्वर प्रसाद नंबूदरी मुख्य रावल थे, लेकिन खराब सेहत के चलते उन्होंने पद छोड़ दिया है। इस बार 30 साल के अमरनाथ नंबूदरी को नए रावल की जिम्मेदारी मिली है।

वे 24वें रावल हैं, जो बद्रीनाथ धाम में 250 साल पुरानी इस परंपरा को जारी रखेंगे। अमरनाथ उत्तरी केरल से हैं। यह उनकी पहली पूजा होगी। 8वीं शताब्दी में जब आदि शंकराचार्य ने चारों धामों में चार पीठों की स्थापना की तो उन्होंने बद्रीनाथ में पूजा की जिम्मेदारी केरल के नंबूदरी ब्राह्मणों को दी थी।

आदि शंकराचार्य अद्वैत फाउंडेशन के सदस्य शंकरन नंबूदरी ने भास्कर को बताया कि रावल का चुनाव उत्तरी केरल के योग्य नंबूदरी ब्राह्मणों में से होता है। इस पर किसी एक परिवार का दावा नहीं होता है। सहायक रावल हमेशा त्रिवेंद्रम से होते हैं।

12:53 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई

12:45 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

मुख्य द्वार की ड्रोन से निगरानी

12:37 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पुजारियों ने मंदिर में प्रवेश किया

6 महीने बाद भगवान बद्री विशाल के कपाट खोल दिए गए। सबसे पहले मंदिर के रावल ने भगवान की पूजा-अर्चना की। उसके बाद अब मंदिर के पुजारी और दूसरे आचार्य भगवान का अभिषेक, दर्शन और पूजा में शामिल होने के लिए मंदिर में प्रवेश किया।

12:33 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

बद्रीनाथ के कपाट खुले

12:32 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

कपाट खुलने से  पहले ‘गाडू घड़ा’ यात्रा निकाली जाती है

पुजारी सुरेश सुयाल ने बताया- बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले ‘गाडू घड़ा’ यात्रा निकाली जाती है, जिसमें तिल के शुद्ध तेल से भरे कलश को नरेंद्रनगर राजदरबार से विशेष मंत्रोच्चार के साथ बद्रीनाथ लाया जाता है। यही तेल भगवान बद्रीविशाल के अभिषेक में प्रयोग होता है।

कपाट खुलने से एक दिन पहले टिहरी राजपरिवार की ओर से राज पुरोहित विशेष पूजा करते हैं। साथ ही मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया जाता है। मुख्य पुजारी (रावल) और तीर्थ पुरोहित मिलकर वैदिक हवन और कलश स्थापना करते हैं।

गर्भगृह की सफाई के बाद भगवान की प्रतिमा का शुद्ध जल से स्नान कराया जाता है और नए वस्त्र व आभूषण पहनाए जाते हैं। यह संपूर्ण प्रक्रिया भगवान को शीतकालीन विश्राम के बाद जगाने के प्रतीक के रूप में होती है।

12:28 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

बद्रीनाथ धाम परिसर में फोटो-वीडियो लेने पर बैन

इस साल बद्रीनाथ धाम परिसर में फोटो और वीडियो लेने पर बैन लगाया गया है। ऐसा करने पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है।

12:19 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

गढ़वाल राइफल्स के जवानों ने पारंपरिक धुनें बजाईं

आर्मी की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट का बैंड भगवान बद्री विशाल के लिए स्वागत धुन बजा रहा है। 10 मिनट बाद भगवान बद्रीनाथ की डोली मंदिर पहुंच जाएगी।

12:15 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

मंत्रोच्चार के साथ बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे

12:13 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

वैदिक मंत्रोच्चार शुरू

12:07 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य मंदिर पहुंचे

बद्रीनाथ धाम स्थित ज्योतिष पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बद्रीनाथ मंदिर पहुंच चुके हैं।

12:02 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

कपाट खुलने से पहले आकर्षक सजावट

बद्रीनाथ धाम के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खुलने से पहले खूबसूरती से सजाए गए।

12:01 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने का अनुष्ठान

  • सबसे पहले सुबह 5.20 बजे तक बद्रीनाथ के रावल मंदिर पहुंचें। इसके बाद रावल ने गणेश पूजा और द्वारपाल पूजा करके अंदर जाने की अनुमति ली।
  • 6 बजे कपाट खुलेंगे। फिर गर्भगृह खुलेगा। पिछले 6 महीने से जल रही अखंड ज्योति को दूसरे दीपक में शिफ्ट किया जाएगा।
  • लक्ष्मी जी और गणेश जी की पूजा होगी। सभी देवताओं को ओढ़ाया हुआ घृत कंबल हटाया जाएगा। कपाट खुलने के बाद 2 घंटे तक निर्वाण दर्शन यानी बद्रीनाथ भगवान के बिना श्रृंगार के दर्शन होंगे।
  • भगवान के शरीर पर टिहरी राजघराने से आया तेल लगाया जाएगा। पहला अभिषेक तप्त कुंड के गर्म पानी से होगा। इसके बाद नव कलश पूजा, पंचामृत अभिषेक होगा।
  • दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के बाद बालभोग और राजभोग लगेगा। फिर आरती होगी। पूरे दिन दर्शन होंगे। रात को शयन आरती के बाद करीब साढ़े 11 बजे तक मंदिर के कपाट बंद होंगे।

12:00 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

CM धामी बोले- यात्रा का 5% बजट लोकल प्रोडक्ट्स पर खर्च करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा- चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। बद्रीनाथ धाम के कपाट कल (रविवार) खुलेंगे। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी की सेफ्टी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं सभी से चारधाम यात्रा पर आने का आग्रह करता हूं। हमारे प्रधानमंत्री ने देश से अपील की है कि अपनी यात्रा के कुल बजट का 5% लोकल प्रोडक्ट्स को खरीदने पर खर्च करें।

12:00 AM4 मई 2025

  • कॉपी लिंक

गंगोत्री-यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट पहले ही खुले चुके

गंगोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को खोल दिए गए।

गंगोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को खोल दिए गए।

यमुनोत्री धाम के कपाट भी 30 अप्रैल को ही खोले गए थे।

यमुनोत्री धाम के कपाट भी 30 अप्रैल को ही खोले गए थे।

केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को विधिवत पूजा-पाठ के साथ खोले गए।

केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को विधिवत पूजा-पाठ के साथ खोले गए।

11:59 PM3 मई 2025

  • कॉपी लिंक

चारधाम यात्रा का रूटमैप

11:58 PM3 मई 2025

  • कॉपी लिंक

IMD ने मौसम में बदलाव का अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग (IMD) ने चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक 3 से 5 मई के बीच बारिश के साथ आंधी भी आ सकती है। ऐसे में ऊनी कपड़े, छतरी, रेनकोट साथ रखें। सरकार ने जगह-जगह मेडिकल कैंप बना रखे हैं, फिर भी फर्स्ट एड किट और जरूरी दवाएं साथ रखना की सलाह दी गई है।

सरकार ने यात्रा शुरू होने से पहले गाइडलाइन जारी की है। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाते समय मेडिकल हिस्ट्री बतानी जरूरी है। यात्रा के समय रजिस्ट्रेशन प्रूफ, आईडी कार्ड, मंदिर पास, ट्रैवल परमिट, मेडिकल सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस पेपर जैसे डॉक्यूमेंट साथ रखना जरूरी है।

11:57 PM3 मई 2025

  • कॉपी लिंक

PAC की 17, अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां तैनात

चारधाम यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यात्रा रूट पर करीब 6 हजार पुलिसकर्मी, PAC की 17 कंपनियां और अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां तैनात की गई हैं।

हादसे की आशंका वाले 65 से ज्यादा इलाकों में स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) तैनात किया जाएगा। यात्रा के दौरान खुफिया एजेंसियां ​​भी अलर्ट पर रहेंगी।

पूरे यात्रा क्षेत्र को 15 सुपर जोन में बांटा गया है, जिसमें दो हजार से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं। गढ़वाल रेंज लेवल पर एक इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर भी बनाया गया है।

11:56 PM3 मई 2025

  • कॉपी लिंक

चारधाम मंदिर

11:55 PM3 मई 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड के चारधाम से जुड़ा GK

11:53 PM3 मई 2025

  • कॉपी लिंक

कैसे पहुंचें, कहां रुकें, खर्च से लेकर गाइडलाइन तक, वो सब कुछ जो आपको जानना जरूरी है

चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से 6 नवंबर तक चलेगी। अब तक 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। रजिस्ट्रेशन अब भी जारी है। उत्तराखंड सरकार ने यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन पर रोक लगा दी है। अगर आप भी चारधाम यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो यह स्टोरी आपके लिए ही है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *