Ayodhya Ram Mandir; Ram Darbar Photos | Pran Pratishtha | जहां राम दरबार स्थापित होगा, वहां की पहली तस्वीरें: अयोध्या में 7 मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा शुरू, 101 पुजारी पढ़ेंगे 1975 मंत्र – Ayodhya News

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सजकर तैयार राम मंदिर का पहला तल ।

अयोध्या में राम मंदिर के पहले तल पर राम दरबार समेत 8 मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। समारोह आज सुबह 6:30 से शुरू हुआ। यह तीन दिन तक होगा। 101 पुजारी इस दौरान 1975 मंत्रों का पाठ करेंगे। साथ ही रामरक्षा स्तोत्र, हनुमान चालीसा और अन्य भक्ति भजनों का

.

राम जन्मभूमि में दूसरी प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिन यानी मंगलवार को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, यज्ञ मंडप पूजन, ग्रह योग, अग्निस्थापन, वन, कर्म कुटी, जलाधिवास अनुष्ठान होगा। दूसरे दिन (4 जून) सुबह साढ़े 6 बजे से शुरू पूजन में वेदी पूजन, षोडश मात्रिका व सप्त मात्रिका पूजन, योगिनी पूजन, वास्तु पूजन, क्षेत्र पाल पूजन, सर्वतोभद्र पूजन, नवग्रह पूजन, यज्ञकुंड संस्कार, अरणि मंथन व यज्ञकुंड में अग्नि स्थापन, कुश कंडिका, प्रणिता प्रोक्षनी स्थापन, अग्नि सिंचन के बाद पंच वारुणी हवन से पूजन किया जाएगा।

इसके बाद पीठ स्थापित देवताओं का आह्वान व पूजन किया जाएगा। तदुपरांत मूर्तियों के संस्कार की विधि शुरू होगी. इस दौरान भक्तों के दर्शन में किसी तरह की कोई रोकटोक नहीं रहेगी।

2 तस्वीरें देखिए

राम दरबार की अंदर की तस्वीर ट्रस्ट ने जारी की है।

राम दरबार की अंदर की तस्वीर ट्रस्ट ने जारी की है।

इस तस्वीर में कारीगर राम दरबार के अंदर कार्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस तस्वीर में कारीगर राम दरबार के अंदर कार्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सीएम होंगे मुख्यअतिथि

तीसरे दिन (5 जून) को आयोजित होने वाला मुख्य समारोह अयोध्या के साथ-साथ पूरे भारत के लिए ऐतिहासिक होगा। इस दिन राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के साथ-साथ सात अन्य मंदिरों में देवालयों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य आयोजन का प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यअतिथि के रूप में करेंगे। समारोह का आयोजन संक्षिप्त रखा गया है। सवा सौ यज्ञाचार्य, आचार्य उपस्थित रहेंगे।

महोत्सव के पहले दिन सजा राम मंदिर के भूतल पर विराजमान रामलला का दरबार।

महोत्सव के पहले दिन सजा राम मंदिर के भूतल पर विराजमान रामलला का दरबार।

इन 7 मंदिरों में होनी है प्राण प्रतिष्ठा मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर राम दरबार की स्थापना हुई है, जबकि परकोटे में 6 मंदिरों में भगवान सूर्य, गणेश, हनुमान, शिव, माता भगवती और माता अन्नपूर्णा की मूर्तियां स्थापित की गई है। इन्हीं मंदिरों में 5 जून को प्राण प्रतिष्ठा होगी।

इसके अलावा, सप्त मंडपम में 7 मंदिर बने हैं। इनमें महर्षि वाल्मीकि, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वशिष्ठ, निषादराज, अहिल्या और शबरी की मूर्ति स्थापित की जा चुकी है।

दिनभर के अपेड्‌टस के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *