Assistant teacher shot the headmistress in Deoghar | सहायक शिक्षक ने प्रधानाध्यापिका को मारी गोली: उत्क्रमित मध्य विद्यालय चित्रपोका में हुई घटना; हालत गंभीर, सदर अस्पताल में इलाजरत – Deoghar News

प्रधानाध्यापिका की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देवघर में गुरुवार को एक शिक्षक ने स्कूल की प्रधानाध्यापिका को गोली मार दी। गोली उनके दाएं बांह में लगी है। घटना मोहनपुर थाना के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चित्रपोका में हुई। प्रधानाध्यापिका की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया

.

स्कूल परिसर में गोलीबारी से छात्र-छात्राओं के बीच दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी पाकर मोहनपुर थाने के पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एमडीएम के पैसे में हिस्सा मांग रहे थे

घायल प्रधानाध्यापिका चांदनी कुमारी (42) के मुताबिक, शिक्षक शैलेश यादव मध्यान भोजन योजना (एमडीएम) के पैसे में हिस्सा मांग रहे थे। प्रधानाध्यापिका ने पैसे देने से इनकार किया तो शिक्षक ने क्लासरूम में घुस कर उन्हें गोली मार दी।

चांदनी कुमारी ने बताया कि हत्या की नीयत से टीचर ने मुझे गोली मारी है।

चांदनी कुमारी ने बताया कि हत्या की नीयत से टीचर ने मुझे गोली मारी है।

प्रधानाध्यापिका चांदनी कुमारी ने बताया कि शिक्षक शैलेश यादव स्कूल में उनकी हत्या की साजिश रच रहे थे। इसी नियत से उन्होंने मुझ पर गोली चलाई। लेकिन संयोग से गोली हाथ में लग गई, जिससे उनकी जान बच गई।

आरोपी जंगल में छिपा था

इधर, वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक शैलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल के पास के जंगल में वह छिपा हुआ था। पुलिस आरोपी शिक्षक से पूछताछ कर हथियार बरामदगी का प्रयास कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *