यूपी के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आज किसी भी जिले में मौसम विभाग ने हीट-डे का अलर्ट नहीं जारी किया है। 24 घंटे की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, हमीरपुर सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे ठंडा शहर
.
गर्मी बढ़ने की वजह हाल ही में यूपी से गुजरा पश्चिमी विक्षोभ बताया जा रहा है। इसके प्रभाव से कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, इससे पछुआ की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई। यूपी की दर्जनों जिलों इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।

पछुआ हवा की रफ्तार होगी 20-30 KM प्रतिघंटे
मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया-पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने से अगले दो-तीन दिनों में तापमान में दो-तीन डिग्री तक की गिरावट होगी। करीब 30 से 40 की स्पीड में हवा चल सकती है। इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। अगले 10 दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।