14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/28/s5_1716913165.gif)
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिक मर्चेंट की सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी आज से शुरू होगी। चार दिनों तक चलने वाले इस इवेंट की शुरुआत मेहमानों के वेलकम लंच के साथ होगी।
यह लंच इटली के शहर पार्लेमो में दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से लेकर शाम 7:30 बजे) तक चलेगा।
लंच के बाद सभी मेहमान क्रूज पर सवार हो जाएंगे और शाम 6:30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 10 बजे) से क्रूज पर स्टारी नाइट सेलिब्रेट की जाएगी।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/28/_1716913230.jpg)
यह सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी जिस क्रूज पर होगी, उसका नाम ‘सेलिब्रिटी एसेंट’ है। ये माल्टा में बना है। ये 29 मई को इटली के पालेर्मो पोर्ट से रवाना होगा और 4380 किलोमीटर का सफर कर सदर्न फ्रांस पहुंचेगा। यहां देखिए इस क्रूज के इंटीरियर्स की कुछ तस्वीरें…
![इस क्रूज के इंटीरियर्स पर काफी डिटेलिंग वर्क किया गया है।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/28/screenshot-2024-05-28-211532_1716913875.png)
इस क्रूज के इंटीरियर्स पर काफी डिटेलिंग वर्क किया गया है।
![क्रूज पर सफर का लुत्फ उठाने और व्यूज कैप्चर करने के लिए रेस्ट कॉर्नर भी बने है।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/28/eden-ascent_1716913958.jpeg)
क्रूज पर सफर का लुत्फ उठाने और व्यूज कैप्चर करने के लिए रेस्ट कॉर्नर भी बने है।
![क्रूज के केबिन में काफी अच्छी स्पेस दी गई है।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/28/ascent-cabin-7_1716913979.jpeg)
क्रूज के केबिन में काफी अच्छी स्पेस दी गई है।
![क्रूज के वॉशरूम को भी काफी रॉयल लुक दिया गया है।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/28/ascent-cabin-11_1716914184.jpeg)
क्रूज के वॉशरूम को भी काफी रॉयल लुक दिया गया है।
![सेलिब्रिटी एसेंट के कॉस्मोपॉलिटन रेस्टोरेंट की एक झलक।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/28/screenshot-2024-05-28-211515_1716914204.png)
सेलिब्रिटी एसेंट के कॉस्मोपॉलिटन रेस्टोरेंट की एक झलक।
![क्रूज पर कसीनो और गेमिंग फ्लोर भी है।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/28/screenshot-2024-05-28-211502_1716914219.png)
क्रूज पर कसीनो और गेमिंग फ्लोर भी है।
4 दिन चलेगी सेरेमनी, 300 VIP गेस्ट होंगे शामिल
चार दिनों तक चलने वाली इस सेरेमनी में शामिल होने के लिए इंडिया और विदेश से अंबानी और मर्चेंट परिवार के कई फैमिली मेंबर्स, फैमिली फ्रेंड्स और सेलिब्रिटी इटली पहुंच चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी में तकरीबन 300 VIP गेस्ट शामिल होंगे।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/28/comp-9_1716914337.gif)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/28/comp-94_1716869612.gif)
बाकी दिनों का यह है शेड्यूल
दूसरे दिन सभी रोम सिटी का टूर करेंगे साथ ही क्रूज पर डिनर और टोगा पार्टी होगी। तीसरे दिन सभी कांस पहुंचेंगे और यहां भी क्रूज पर पार्टी होगी। चाैथे यानी आखिरी दिन इटली के पोर्टाेफिनो का टूर करेंगे।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/28/2_1716913372.jpg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/28/3_1716913397.jpg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/28/4_1716913411.jpg)
देश से रवाना हुए कई सेलेब्स
इस इवेंट में शामिल होने के लिए इंडिया से बॉलीवुड के कई सेलेब्स इटली के लिए रवाना हो चुके हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे एक्टर्स के नाम शामिल हैं।
![मुंबई एयरपोर्ट पर भतीजे निर्वाण के साथ नजर आए सलमान खान।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/28/comp-1-1_1716835370.gif)
मुंबई एयरपोर्ट पर भतीजे निर्वाण के साथ नजर आए सलमान खान।
![रणबीर कपूर बेटी राहा और वाइफ आलिया के साथ रवाना हुए।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/28/comp-1-4_1716835396.gif)
रणबीर कपूर बेटी राहा और वाइफ आलिया के साथ रवाना हुए।
![एक्टर रणवीर सिंह भी कलीना एयरपोर्ट पर दिखे।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/28/comp-1-5_1716835570.gif)
एक्टर रणवीर सिंह भी कलीना एयरपोर्ट पर दिखे।
शकीरा भी कर सकती हैं परफाॅर्म
वहीं एक रिपोर्ट की मानें तो इस सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी में ग्लोबल पॉप-सिंगर शकीरा परफॉर्म करेंगी। सुनने में आया है कि वो इस प्राइवेट इवेंट में परफॉर्म करने के लिए 10 से 15 करोड़ रुपए चार्ज करेगी। इससे पहले जामनगर में हुए पहली प्री-वेडिंग सेरेमनी में इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना ने परफॉर्म किया था।
![शकीरा को उनके गाने 'वाका वाका' और 'हिप्स डोंट लाइ' के लिए पहचाना जाता है।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/28/screenshot-2024-05-28-215658_1716913647.png)
शकीरा को उनके गाने ‘वाका वाका’ और ‘हिप्स डोंट लाइ’ के लिए पहचाना जाता है।
3279 पैसेंजर कैपेसिटी वाला क्रूज है ‘सेलिब्रिटी एसेंट
ये क्रूज 5-स्टार सुविधाओं वाला एक तैरता हुआ रिसॉर्ट है। इसे 1 दिसंबर 2023 को माल्टा में लॉन्च किया गया है। इस क्रूज की पैसेंजर कैपेसिटी 3279 है, लेकिन प्री-वेडिंग सेरेमनी में 800 गेस्ट होंगे। इनमें 300 तो VVIP होंगे।
इन मेहमानों की खातिरदारी के लिए 600 हॉस्पिटैलिटी स्टाफ होंगे। यूरोपियन टूर ऑपरेटर कंपनी अलोस्ची ब्रदर्स इसकी व्यवस्था संभालेगी।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/28/11716739724_1716913703.jpg)
इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए क्रूज बदला गया:पार्किंग प्रॉब्लम के चलते मियामी नहीं, माल्टा से लाया गया क्रूज; 12 विमानों से इटली पहुंचेंगे 800 गेस्ट
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/28/anant-radhika-pre-wedding-cover1716736620_1716836075.gif)
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चंट की जुलाई में शादी होनी है। इससे पहले दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी 28 मई से 30 मई तक होगी। पूरी खबर यहां पढ़ें…