Ambala Former minister Nirmal Singh statement | अम्बाला में पूर्व मंत्री निर्मल ने गुरुद्वारा में टेक माथा: बोले- घोषणा हुई, लेकिन श्री गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर नहीं बनी यूनिवर्सिटी – Ambala News


श्री पंजोखरा साहिब जी गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंचे पूर्व मंत्री निर्मल सिंह।

हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने एतिहासिक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब जी में माथा टेक और आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा की श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर यूनिवर्सिटी खोलने की घोषणा एक बार नहीं बल्कि दो दो बार हो चुकी ह

.

निर्मल सिंह आज अम्बाला शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम के तहत लोगो से संपर्क कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान निर्मल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार आगे दौड़ पीछे छोड़ की नीति पर काम किया है।

निर्मल सिंह ने अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से अधूरी पड़ी योजनाओं पर कटाक्ष करते हुए कहा की भाजपा सरकार का कोई इस और कोई ध्यान नहीं है। चुनाव नजदीक देखकर हर रोज झूठी घोषणाएं किए जा रही है।

बदहाली पर आंसू बहा रहा महावीर पार्क

उन्होंने कहा कि कभी अम्बाला शहर की सुंदरता का मुख्य प्रतीक रहा महावीर पार्क पिछले कई वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। काम शुरू हुआ बजट पास हुआ, परंतु आज भाजपा की विदाई का समय आने के बावजूद कार्य पूरा नहीं हुआ। इस पार्क के सौंदर्यीकरण के लिये सरकार द्वारा बजट पर बजट जारी किया गया। लेकिन वह राशि पार्क को सुंदर बनाने पर खर्च होने की बजाय भाजपा नेताओं व उनके चहेतों की जेब मे चली गई।

उन्होंने कहा कि अम्बाला के इतिहास और धार्मिक आस्था का केंद्र नॉरंगराय तालाब भी बदबूदार तालाब में तब्दील हो चुका है। इस तालाब के लिये भी करोड़ों रूपए का बजट होने के दावे किये गये थे। लेकिन आज तक यह परियोजना पूरी होना तो दूर इस पवित्र स्थल की सफाई तक नही हो पाई।

बालभवन अधूरा​​​​​​, बच्चों की गतिविधियां ठप

उन्होंने कहा कि अम्बाला का बालभवन भी वर्षों से अधूरा पड़ा है। यहां होने वाली बच्चों की गतिविधियां भी ठप पड़ी है। इस परियोजना को लेकर भाजपा सरकार द्वारा हरियाणा का सबसे सुंदर और आधुनिक बाल भवन बनाने के दावे किये गये थे। सभी दावे हवा-हवाई साबित हुए। सिखों सहित पूरे क्षेत्र की आस्था के केंद्र गुरुद्वारा लखनोर साहिब के नजदीक माता गुजरी के नाम से वीएलडी कॉलेज व पशु मेडिकल कॉलेज की परियोजना शुरू की गई थी। लगभग 7 वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक इस कॉलेज की केवल चारदीवारी भी पूर्ण नहीं हो पाई।

गुरुद्वारा मंजी साहिब व कालका चौक पर बनने वाले स्वागत द्वार भी अभी तक अधूरे पड़े है। निर्मल सिंह ने कहा कि प्रेम नगर में पुराने सैशन कोर्ट परिसर में बन रहे सिविल सचिवालय भवन का निर्माण कार्य भी वर्षों से बंद पड़ा है।

करोड़ों रुपए की घोटालों की कराएंगे जांच

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर न केवल अधूरी पड़ी सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जायेगा। बल्कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि अधूरी पड़ी सभी परियोजनाओं में किये गये करोड़ों रुपए की घोटालों की भी जांच करवाई जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *