अंबाला में नव निर्वाचित कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी का स्वागत करते हुए कार्यकर्ता।
हरियाणा के अंबाला से नव निर्वाचित कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी ने रविवार को भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा 10 वर्ष तक सत्ता के नशे में चूर रही और जनता की किसी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। लोकसभा चुनाव में हरियाणा की जनता ने भाजपा को नकारने क
.
उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार जनता को गुमराह करने लिए राहत देने की घोषणाएं ही की जा रही है धरातल पर परेशानी ज्यों की त्यों बनी हुई है। वरूण चौधरी आज रविवार को कांग्रेस भवन अंबाला शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कर रहे थे।

सांसद वरुण चौधरी लोगों को संबोधित करते हुए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जीत के साथ साथ यह कांग्रेस के हर कार्यकर्ता की जीत है, जिन्होंने कम समय मे दिन रात मेहनत करके भाजपा को हराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अंबाला की सीट को अपनी पक्की सीट मानकर चल रही थी, लेकिन केंद्र और हरियाणा की सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान जनता ने इस चुनाव को अपना चुनाव मानकर लड़ा है और भाजपा के घमंड का मुंह तोड़ जवाब दिया है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता को विश्वास दिलवाया की वे सदैव उनके बीच रहकर जनता की आवाज बुलंद करेंगे। संसद में अंबाला क्षेत्र की जनता की आवाज को दबने नही देंगे। कांग्रेस भवन पहुंचने पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।