Amb Couple fights attack brother-in-law dies | अंब में पति-पत्नी में हुआ झगड़ा: बीच-बचाव में साडू की गई जान; आरोपी ने सिर में मारा डंडा, बिहार के निवासी – Amb News


ऊना जिले के उपमंडल गगरेट में मजदूरों में हुई आपसी लड़ाई में एक मजदूर के सिर पर डंडा लग जाने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद हत्यारोपी घटनास्थल से फरार हो गया। मृतक की पहचान शत्रुघन के नाम से हुई है।

.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शव अस्पताल भेजा दिया। गगरेट पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी व मृतक एक दूसरे के साडू हैं

मवा सिंधिया गांव में बिहार के सारन जिले की तीन सगी बहनें अपने पतियों व परिवार के साथ मेहनत मजदूरी करने के लिए रहती हैं। बुधवार को इनके पति मजदूरी के लिए सुबह घर से निकले और दोपहर को खाना खाने के लिए घर आ गए।

यहां आकर एक मजदूर ने शराब का सेवन कर लिया और किसी बात पर उसकी पत्नी के साथ बहस हो गई। जिस पर छठू महतो इतने गुस्से में आ गया कि उसने अपनी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। यह देखकर उसका साडू अपनी साली को बचाने के लिए बीच में कूद गया।

बीच बचाव के दौरान मारा डंडा ​

साढू शत्रुघन व छठू महतो आपस में फंस गए। इसी बीच छठू महतो ने शत्रुघन के सिर पर भी डंडे का जोरदार प्रहार कर दिया। इसके चलते शत्रुघन बुरी तरह से लहूलुहान होकर गिर गया । यह देखकर छठू महतो मौका से फरार हो गया।

शत्रुघन को दौलतपुर चौक अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छठू महतो की तलाश शुरू कर दी है। मृतक शत्रुघन व आरोपी छठू महतो के तीन-तीन बच्चे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *