Akshay Kumar film Housefull 5 100 Crore Box Office Club | हाउसफुल 5 का वर्ल्डवाइड आंकड़ा 175 करोड़ पार: डोमेस्टिक कलेक्शन 111 करोड़; जानिए अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्मों के रिकॉर्ड्स

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के महज पांच दिनों में ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 111.75 करोड़ की कमाई कर ली है। सैकनिल्क के अनुसार, मंगलवार को फिल्म ने 11.25 करोड़ का कलेक्शन किया। इतना ही नहीं, ‘हाउसफुल 5’ ने वर्ल्डवाइड 175 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

‘हाउसफुल 5’ का कलेक्शन अब तक..

  • पहले दिन – 24 करोड़
  • दूसरे दिन – 31 करोड़
  • तीसरे दिन -32.5 करोड़
  • चौथे दिन- 13 करोड़
  • पांचवे दिन- 11.25 करोड़

अक्षय कुमार की पुरानी फिल्मों का रिकॉर्ड्स

वैसे देखा जाए तो ‘हाउसफुल 5’ अक्षय कुमार की 18वीं फिल्म है, जो ₹100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है। इनमें से 17 फिल्में बॉलीवुड की हैं, जबकि एक फिल्म तमिल भाषा की 2.0 है। अगर उनकी पिछली कुछ फिल्मों के इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड की बात करें, तो ‘स्काई फोर्स’ ने शानदार प्रदर्शन किया था। जबकि फिल्म खेल-खेल में ने 39.29 करोड़ का ऑलटाइम कलेक्शन किया था। वहीं, सरफिरा ने सिर्फ 24 करोड़ रुपए कमाए थे। हालांकि, अब हाउसफुल 5 की परफॉर्मेंस ने अक्षय को जरूर एक राहत दी होगी।

अक्षय की पिछली 5 फिल्मों के कलेक्शन पर नजर..

  • स्काई फोर्स- 112.75 करोड़
  • खेल खेल में- 39.29 करोड़
  • सरफिरा- 24.85 करोड़
  • बड़े मियां छोटे मियां- 65.97 करोड़
  • मिशन रानीगंज- 34.17 करोड़
  • OMG-2- 151.16 करोड़

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *