Akhilesh’s birthday is being celebrated in Lucknow | लखनऊ में मनाया जा रहा अखिलेश का जन्मदिन: सपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं का लगा तांता, बाहर लगे स्टॉल्स – Lucknow News

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का का 52वां जन्म दिवस आज सपा मुख्यालय पर धूमधाम से मनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मुख्यालय पर बधाई देने पहुंचे हैं। अखिलेश यादव को बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ है।

.

लखनऊ के सपा कार्यालय पर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया जा रहा है।

लखनऊ के सपा कार्यालय पर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया जा रहा है।

वहीं, किन्नर समाज थाली में ₹11000 रखकर अखिलेश यादव की आरती उतारेगा। सपा कार्यालय के बाहर स्टॉल्स लगाए गए हैं, जहां भंडारा और फल वितरण किया जा रहा है। साथ ही केक काटकर जन्मदिन मनाया जाएगा।

आज से 7 जुलाई तक प्रदेश भर में सपा कार्यकर्ता पीडीए पौधा लगाने का अभियान चलाएंगे। पूरे प्रदेश और देश के दूसरे राज्यों में भी अलग-अलग प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *